शाजापुर में महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन,

शाजापुर
—–
जिले में 10 मार्च से 25 मार्च 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। महिला एवं बाल विकास एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज जिला मुख्यालय पर महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत चेयर रेस, 50 मीटर रनिंग, गोला फेंक, और रस्सा-कस्सी का आयोजन किया गया।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं में जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिनस्थ संचालित छात्रावास की 130 बालिकाओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया। चेयर रेस में कु. सपना पिता श्री आत्माराम मालवीय ने प्रथम, कु. रेणुका पिता श्री हजारी लाल ने द्वितीय तथा कु. निकिता धनगाया पिता श्री धर्मेन्द्र धनगाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर रनिंग में कु. सपना पिता श्री आत्माराम मालवीय ने प्रथम, कु. आरती पिता भारत सिंह बामनिया ने द्वितीय, कु. पायल पिता श्री कन्हैयालाल मालवीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में कु. बसकन्या अरेडिया ने प्रथम, कु. सपना मालवीय ने द्वितीय तथा कु. मेघा भिलाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा-कस्सी में रानी अवन्तिका बाई ग्रुप ने प्रथम, रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री जी.एल. गुवाटिया एवं विशेष अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती नीलम चौहान द्वारा विजेता खिलाडियों को मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण-पत्र वितरण किये गए। इस अवसर पर श्रीमती कुन्ता बारगल, श्रीमती सुमन भिलाला, श्रीमती प्रेमलता सोनी, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती सीमा लाल, श्री गोपाल बारगल, श्री जितेन्द्र शर्मा जिम्नास्टिक प्रशिक्षक, श्री रवि राव, श्री पुष्पेन्द्र मालवीय, श्री प्रदीप राठौर, श्री प्रणव सिंह सेंगर, श्री चेतन प्रजापति एवं समस्त खेल विभाग कर्मचारी उपस्थित थे।


Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |