शाजापुर Breaking, दो मामलों में आरोपियों को सजा,

शाजापुर। न्यायालय विशेष न्याायाधीश, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश शाजापुर द्वारा दो मामलों में सजा सुनाई गई।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, प्रतीक श्रीवास्तव एडीपीओ शाजापुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार, एक मामले में आरोपी 1- भैरू गुर्जर पिता दूलाजी आयु 30 वर्ष निवासी जीरापुर रोड थाना छापीहेडा ब्यावरा जिला राजगढ म0प्र0 को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5(एल)/6 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3000/- रू के अर्थदण्ड, धारा 368 भादवि में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000/- के अर्थदण्ड, आरोपी 2- गोविंद पिता घीसालाल, आयु 20 वर्ष, निवासी हरिजन कॉलोनी, डोंगरगांव, थाना सोयत, जिला आगर मालवा को धारा 363 भादवि में भोगी गई कारावास की अवधि 02 वर्ष 06 माह 01 दिन एवं 2000/- रू अर्थदण्ड तथा आरोपिया 3-भगवतीबाई पति धर्मा, आयु 35 वर्ष निवासी हरिजन कॉलोनी, डोंगरगांव, थाना सोयत, जिला आगर मालवा को धारा 363 भादवि में भोगी गई कारावास की अवधि 02 वर्ष 06 माह 26 दिन एवं 2000/- रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
दूसरे मामले में आरोपी भैरू गुर्जर पिता दूलाजी आयु 30 वर्ष निवासी जीरापुर रोड थाना छापीहेडा जिला राजगढ म0प्र0 को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5(एल) व 5(जे)(ii)सहपठित धारा 6 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3000/- रू के अर्थदण्ड तथा धारा 366 भादवि में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

शासन की ओर से पैरवी श्री देवेन्द्र कुमार मीना, जिला लोक अभियोजन अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक शाजापुर श्री प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा की गयी। न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्को एवं अभिलेख पर आई साक्ष्य से सहमत होते हुये आरोपीगण को दोषी पाते हुये दण्डित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |