युवा वाहन चालक शासन की योजना का लाभ लेकर खुद ट्रक के मालिक बन सकते हैं, सात वर्षों तक प्रतिमाह निश्चित आमदनी की गारंटी, मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के तहत 24 मार्च तक पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित

उज्जैन 18 मार्च। मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के तहत 24 मार्च तक उज्जैन जिले में SMAST पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। हितग्राहियों का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा। इस योजना से जिले के 18 से 45 वर्ष के युवा लोडिंग वाहन चालक का लायसेंस धारण करने वाले व्यक्ति जिन्होंने कम से कम 8वी परीक्षा उत्तीर्ण की हो, वे खुद ट्रक के मालिक बन सकते हैं व सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विभिन्न जनपदों के सेक्टर्स में उचित मूल्य की दुकानों पर प्रदाय किये जाने वाले अन्न के परिवहन का कार्य कर एक निश्चित आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही खाली समय में अन्य लोडिंग का कार्य भी कर पायेंगे। विस्तृत जानकारी जिला आपूर्ति कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने योजना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक सम्बन्धित जनपद सेक्टर का मूल निवासी हो, बैंक का डिफाल्टर न हो, शासकीय सेवक व पेंशनर न हो और किसी अन्य स्वरोजगार योजना से लाभांवित न हुआ हो तो उसको इस योजना का लाभ मिल सकता है। हितग्राही को वाहन मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अन्तर्गत उपलबध कराया जायेगा, जिसमें ऋण की अवधि सात वर्ष होगी, ब्याज अनुदान 3 प्रतिशत वार्षिक, ऋण की गारंटी व अधिकतम एक लाख 25 हजार रुपये का मार्जिन मनी अनुदान मिलेगा। हितग्राही को साढ़े सात मैट्रिक टन क्षमता का वाहन क्रय करना होगा। राशन सामग्री के परिवहन हेतु हितग्राही से खाद्य विभाग द्वारा सात वर्ष का अनुबंध किया जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |