उज्जैन पुलिस/प्रशासन, नगरनिगम व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियो के अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्यवाही लगातार जारी

🔴 *थाना महाकाल क्षेत्र के एक बदमाश के अवैध अतिक्रमण जिनकी अनुमानित कीमत दस लाख रू ( 10,00,000 रू) को किया जमींदोज*।
🔴 *आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद* के मार्गदर्शन में पुलिस बल,नगर निगम एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में अवैध गतिविधियां जैसे शराब परिवहन/ निर्माण,जुआ सट्टा, गंभीर अपराध करने वाले व शहर में दहशत फैलाने वाले गुंडे/बदमाशों/आरोपियों के अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्यवाही अभियान स्तर पर जारी है।
इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक (अनुभाग कोतवाली) *श्री ओ.पी मिश्रा* , नगर पुलिस अधीक्षक (अनुभाग माधव नगर) *श्री सचिन परते* के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी इंचार्ज महाकाल *श्री जयंत डामोर* की उपस्थिति में आज *दिनांक 19/03/23* को थाना महाकाल क्षेत्र में रहने वाले एक गुंडे/बदमाश द्वारा क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही करते हुए उज्जैन पुलिस, प्रशासन, राजस्व विभाग एवं नगर निगम टीम उज्जैन की टीम द्वारा एक आरोपी के अवैध अतिक्रमण जिसकी *कुल अनुमानित कीमत 10,00,000रु (दस लाख रुपए)* को जमींदोज किया गया ।

🔴 *आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड*
▪️ *आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना महाकाल* पर मारपीट, गाली गलौच, गृह अतिचार, गृह भेदन, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, सट्टा अधीनियम, एनडीपीएस एक्ट, हत्या का प्रयास जैसी धाराओं में *कुल 08* प्रकरण दर्ज है।

🔴 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी खाराकुआ श्री एन बी सिंह परिहार , थाना प्रभारी कोतवाली श्री राजवीर सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी इंचार्ज महाकाल श्री जयंत डामोर , उनि ऋतु सिकरवार, उनि भारती डावर मय थाना बल के तथा उपस्थित बल की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |