भाजपा के पूर्व विधायक गोपाल परमार के घर के बाहर खड़े 2 चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़, अज्ञात बदमाशों ने ईंट, पत्थरों से गाड़ियों के कांच फोड़े,

जावेद खान ,

आगर मालवा- जिला मुख्यालय पर नेशनल हाईवे 552 जी के बड़ोद रोड चौराहा पर स्थित भाजपा के पूर्व विधायक गोपाल परमार के घर के बाहर खड़े उनके दो चार पहिया वाहनों में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी, बदमाशों ने ईंट-पत्थरों से दोनों गाड़ियों के कांच फोड़ दिए जब सुबह गोपाल परमार पत्नी के साथ मंदिर जाने के लिए घर से बाहर निकले तब दोनों गाड़ियों के कांच बिखरे हुए दिखे, गोपाल परमार ने तत्काल कोतवाली थाना पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, गोपाल परमार का कहना है कि कल शहर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाते हुए एक दो मंजिला मकान गिराया गया है यह मकान जब बन रहा था उस समय उनके द्वारा इसका विरोध किया गया था, इसी अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की प्रतिक्रिया में उक्त तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिए जाने की शंका जताई जा रही है, गोपाल परमार का कहना है कि वह हमेशा से गैर वाजिब अतिक्रमण के विरोधी रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |