मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान को दिया धन्यवाद विभिन्न जिलों से आई बहनों ने राखी बांध कर माना आभार

भोपाल : शनिवार, मार्च 18, 2023, 18:50 IST
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ढाई लाख रूपए तक की सालाना आय वाले परिवारों की बहनों को प्रति माह 1000 रूपए दिये जाने के निर्णय के लिए आज अनेक बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

जम्बूरी मैदान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के मेंटर्स एवं स्वैच्छिक संगठनों के सदस्यों के राज्य स्तरीय महाकुंभ के औपचारिक शुभारंभ के पहले मंच पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखी बांध कर धन्यवाद दिया और आभार माना। बहनों ने कहा कि “लाड़ली बहना” मुख्यमंत्री श्री चौहान की एक अभिनव योजना है। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं, बेटियों और बहनों के हितों की सदैव रक्षा की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन का शुभारंभ कन्याओं और बहनों के पूजन से किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों का पुष्प-वर्षा कर स्वागत भी किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |