भागवत कथा के दौरान यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आयोजकों के साथ बैठक सम्पन्न, आयोजकों ने कहा “उज्जैन में रूद्राक्ष का वितरण नहीं होगा”

उज्जैन 18 मार्च। आगामी 4 अप्रैल से 10 अप्रैल के मध्य सीहोर वाले पं.प्रदीप मिश्रा की भागवत कथा मुल्लापुरा के आनन्द अखाड़े के सामने खाली स्थान में प्रस्तावित है। यहां पर आयोजन समिति द्वारा पांडाल का निर्माण किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा एवं श्री सागर शुक्ला द्वारा जानकारी दी गई कि भागवत कथा के दौरान उज्जैन में रूद्राक्ष का वितरण नहीं होगा। भागवत कथा के दौरान पार्किंग, यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आज कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने आयोजन समिति के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। आयोजन समिति के सदस्यों से कहा गया है कि वे सम्पूर्ण आयोजन का प्रजेंटेशन तैयार कर, जिसमें नक्शे, लोकेशन आदि सुस्पष्ट हो, पुलिस एवं प्रशासन को उपलब्ध करायें। आने वाले श्रद्धालुओं के लिये पर्याप्त मात्रा में पेयजल, छाया एवं शौचालय की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाये। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह, एडीएम श्री अनुकूल जैन, एएसपी श्री अभिषेक आनन्द, डॉ.इंद्रजीत बाकलवार, पुलिस उप अधीक्षक श्री एसपीएस राठौर, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एमपीईबी आदि के अधिकारीगण मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |