विक्रमोत्‍सव 2023 : आईएफएफएएस के पहले दिन 12 फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग, पेरू एम्‍बेसी के राजदूत ने किया अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह का उद्घाटन

उज्‍जैन 17 मार्च। भारत उत्‍कर्ष, नवजागरण और वृहत्‍तर भारत की सांस्‍कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्‍सव 2023 (विक्रम सम्‍वत् 2079) अंतर्गत आईएफएफएएस पौराणिक फिल्‍मों का अंतरराष्‍ट्रीय समारोह का शुभारंभ पेरू एम्‍बेसी के राजदूत एच.ई. श्री जेवियर मैन्‍यूअल पॉलिनिच वेलार्डे तथा पेरू एम्‍बेसी के फर्स्‍ट सेक्रेटरी श्री फाबियो सुबिया डियाज ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वेलार्डे ने कहा कि उज्‍जैन में विश्‍व के पुरातन इतिहास पर केन्द्रित फिल्‍म फेस्टिवल में शामिल होकर मैं अपने आप को सौभाग्‍यशाली मानता हूँ। मैं इसके लिए महाराजा विक्रमादित्‍य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी और मध्‍यप्रदेश सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। उन्‍होंने कहा कि प्राचीन इतिहास गौरव तथा ज्ञान परंपरा को फिर से पहचानने का यह प्रयास सराहनीय है। प्राचीन इतिहास युद्ध नहीं बल्कि ज्ञान-विज्ञान-संस्‍कृति के उत्‍कर्ष से समृद्ध है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराजा विक्रमादित्‍य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने कहा कि 17 से 21 मार्च 2023 तक चलने वाले इस समारोह में आजादी के 75 अमृतवर्ष के अवसर पर देश और दुनिया की 75 बेहतरीन फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग की जा रही है जो दुनिया के पौराणिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, वैदिक ज्ञान, विज्ञान और संस्‍कृति पर केन्द्रित हैं। आज पेरू एम्‍बेसी के राजदूत और फर्स्‍ट सेक्रेटरी हमारे बीच उपस्थित है। मैं उनका स्‍वागत करता हूँ। पेरू और भारत के सांस्‍कृतिक संबंध हजारों साल पुराने है। आज उन्‍हें फिर से स्‍थापित करने की जरूरत है।

कालिदास अकादमी में किया प्रदर्शनी का अवलोकन

इसके पहले पेरू एम्‍बेसी के राजदूत एच.ई. श्री जेवियर मैन्‍यूअल पॉलिनिच वेलार्डे तथा पेरू एम्‍बेसी के फर्स्‍ट सेक्रेटरी श्री फाबियो सुबिया डियाज ने कालिदास अकादमी में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी वृहत्‍तर भारत का सांस्‍कृतिक वैभव, भारतीय ऋषि वैज्ञानिक, विक्रमादित्‍य, विक्रमकालीन मुद्रा एवं मुद्रांक पर केन्द्रित है। उन्‍होंने पेरू स्थित मंदिरों माचु पिच्‍चू के छायाचित्रों का भी अवलोकन किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |