नगर परिषद सीएमओ व अध्यक्ष प्रतिनिधि के खिलाफ धरने पर बैठे पार्षद प्रतिनिधि,,थाना परिसर में बनाई दाल बाटी किया भोजन दिया धरना,,,,

पीपलरावा नगर परिषद में नगर परिषद बनने के बाद से ही विवाद चलता आ रहा हैं पहले अध्यक्ष बनी कविता शर्मा पिता देवनारायण शर्मा के जाति प्रमाण पत्र को लेकर काफी बवाल मचा फिर भी वह अध्यक्ष बनने में सफल हुई तमाम विरोध के बाद कम उम्र के अध्यक्ष बन कर नगर परिषद पीपलरावां का चार्ज ले लिया जब से ही एससी वर्ग के लोगों के साथ उनकी उठापटक चलती आ रही है ताजा मामला पीपलरावा नगर परिषद में सामने आया हैं जिसमें नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल शिंदे ने इनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए हे उन्होंने कहा कि देश के तमाम बड़े नेताओं के फोटो लगे हुए हैं जिसमे गांधीजी, अटल जी, नेहरू जी व अन्य लोग शामिल है परंतु भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले, बहुजन समाज पार्टी के निर्माता काशीराम जी का फोटो नहीं लगा हुआ है जो कि पिछले कार्यकाल में यहां पर लगे हुए थे यहां पर पदस्थ सी एम ओ नर्मदा प्रसाद पांडे एवं पार्षद व अध्यक्ष प्रतिनिधि देवनारायण शर्मा ने इन्हें गालियां देकर व जातिसूचक शब्द से संबोधित कर यहां से जाने को कह दिया व कहा कि यहां तुम्हारा सिर्फ एक मत है बाकी पूरे देश में हम लोगों के सरकार हैं हम जो चाहेंगे इस नगर परिषद में वही होगा तुम्हारे कहने से किसी के फोटो नहीं लगाए जाएंगे और ना ही तुम्हें यहां पर अब आने की जरूरत है इस बात से नाराज होकर बाबूलाल शिंदे एवं बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं sc-st समाज के लोगों के साथ इनके खिलाफ एक ज्ञापन देने पीपलरावां थाने पर पहुंचे जहां पर उन्होंने इन दोनों लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में कार्रवाई करने की मांग रखी जिस पर इन्होंने फिर आरोप लगाया कि हमारी थाने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है तब से लोग बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ थाने पर धरना देकर बैठ गए हैं वहीं पर भोजन बनाना भी प्रारंभ कर दिया है । इस मामले में जब सोनकच्छ एस डी ओ पी पी एन गोयल से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर एक ज्ञापन उनके समक्ष आया है जिसकी जांच की जा रही है जांच उपरांत इस मामले को संज्ञान में लेकर इसकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी वही शिंदे का आरोप है कि हम लोगों को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया जा रहा है व हमारी सुनवाई परिषद में नहीं की जा रही है साथ ही हमारे महापुरुषों का भी अपमान वर्तमान में बैठे परिषद में अधिकारी पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |