सहायक उपकरणों के लिए 187 दिव्यांगों का चयन ,229 दिव्यांगजनों का पंजीयन एवं 105 नवीन दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित

शाजापुर

जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र शाजापुर में आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन में जनपद स्तरीय दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों की आवश्यकता के आंकलन के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में 229 दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ, जिसमें से 187 दिव्यांगजनों का चयन सहायक उपकरणों के लिए किया गया। साथ ही शिविर में आए 105 नवीन दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।

जनपद पंचायत शाजापुर के ग्रामों, नगर पालिका शाजापुर एवं नगर परिषद मक्सी के दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण चिन्हांकन के लिए शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में अस्थि बाधित 187, श्रवण बाधित 20, दृष्टि बाधित व मानसिक दिव्यांग 22 इस प्रकार के कुल 229 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। पंजीकृत दिव्यांजनों में से 21 के लिए ट्रायसिकल, 45 मोटराइज्ड ट्रायसिकल, 14 के लिए सामान्य व्हील चेयर एवं 01 छोटी व्हील चेयर, 12 के लिए छड़ी, 04 के लिए रोलेटर, 54 के लिए बैसाखी, 01 के लिए सी.पी. चेयर, 01 के लिए एम.आर. किट, 24 के लिए कृत्रिम अंग, 06 के लिए हिंयरींग मशीन, 02 के लिए चश्मा सहायक उपकरणों का चिन्हांकन किया गया। साथ ही 105 नवीन दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड का चिन्हांकन कर दिव्यांगजन प्रमाण पत्र दिये गये। 24 दिव्यांगजनों के आय के प्रमाण पत्र भी बनाये गये।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री अजीत श्रीवास्तव, सीईओ जनपद श्री एच.एल. वर्मा, नोडल अधिकारी श्री हेमन्त दुबे, श्री नरेन्द्र तिवारी समग्र संयोजक, श्री धन्नालाल हनोतिया की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय शाजापुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय खण्डेलवाल, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश गौतम, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मनोज पंचौली, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद शर्मा, ई.एन.टी. विशेषज्ञ डॉ. तेजपाल जादौन, अमलतास चिकित्सालय देवास के ऑडियोमेट्री विशेषज्ञ श्री आकाश वाणे, एलिम्को के विशेषज्ञ नेहा अग्निहोत्री, श्री दिलिप वर्मा, विक्रमसिंह, नरेन्द्र सिंह, नेत्र सहायक श्री संजय शर्मा ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के श्री मुकेश कुशवाह, श्री उमेश पालीवाल, श्री राजेश कुमार मालवीय, श्री दिपेश राखोलिया, शमा परवीन, बबीता पाठक, रेखा सोनी, श्री मनोज गिरजे, श्री विजेन्द्र जनपद अंतर्गत श्री मुकेश सोलंकी, श्री राजेन्द्र जोशी, श्री विक्रमसिंह परिहार, श्री ओपी राठौर, श्री अनिल मालवीय, श्री रवि वर्मा, श्री प्रकाश सोनगरा, श्री नवीन कारपेन्टर, श्री रवि वर्मा व अन्य कर्मचारीयों का सहयोग रहा।
#disability #Camp #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |