शाजापुर,, जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय के सामने कोटवार संघ द्वारा दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। कोटवार संघ ने आरोप लगाया सात दिनों से टेंट लगाकर दिन रात यहां बैठे हुए हैं लेकिन हमसे मिलने कोई भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी अभी तक नहीं आएं। गांव-गांव में हमारे द्वारा सुरक्षा से लेकर सभी कार्य किए जाते हैं लेकिन उसके बाद भी मात्र 4 हजार रूपये वेतन हमें दिया जाता है। हमारी पहली मांग यही है वेतन बढ़ाकर कलेक्टर दर से किया जाएं। दूसरी मांग सरकार से यह है हमें जो जमीन दी गई है, उसका मालिकाना हक भी प्रदान किया जाएं।
20 मार्च को भोपाल में आंदोलन-
शाजापुर जिला कोटवार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया
शासन द्वारा मांगे न मानने पर हमारे पास अपने अधिकारों हेतु गांधीवाद संघर्ष के अलावा अन्य कोई अंतिम विकल्प शेष नहीं है। कोटवार संगठन द्वारा आम सहमति से निर्णय लेते हुए 20 मार्च को कोटवार अपने परिवार, बच्चों सहित नीलम पार्क भोपाल पहुंचेंगे। वहां से मुख्यमंत्री निवास तक कोटवार अधिकार यात्रा निकाली जायेगी। कोटवार संघ द्वारा इसी दिन जेल भरो आंदोलन भी चलाया जाएगा। जिले में 740 कोटवार है, ये सभी आंदोलन में भाग ले रहे हैं।