मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य विभाग की जांच कार्यवाही

आगर मालवा /आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देश पर चिलिंग प्लांट का खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रूटीन निरीक्षण कर इंडस्ट्रियल एरिया आगर के वर्धमान मिल्क प्रोडक्ट से भैंस का दूध एवम जय बाबा बैजनाथ फूड डेयरी प्रोडक्ट से गाय भैंस के मिश्रित दूध के सैंपल जांच लिए।
उक्त दोनों नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य लैब भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट एवम विवेचना निष्कर्ष के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जय बाबा बैजनाथ फूड एंड डेयरी में पाया गया लगभग 60 किलो फटे दूध का घी जानवर के खिलाने के नाम से संग्रहित और अस्वच्छ परिस्थिति में रखे पाए जाने से संचालक की सहमति से मौके पर ही नष्ट करवाया। जिसका बाजार मूल्य लगभग 24000 रुपए है। एवम घी का एक सर्विलेंस सैंपल भी लिया। 2 दिन में परिसर में पड़े अनुपयोगी कबाड़े को बेचकर सफाई करने हेतु निर्देशित किया।
खाद्य लाइसेंस एवम फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड परिसर में लगाने हेतु निर्देशित किया।दूध संग्रहण एवम परिवहन के लिए प्लास्टिक के स्थान पर आसानी से साफ होने वाली स्टील की टंकी, टैंकर का उपयोग करे। दूध को छानकर ही संग्रहित करे, साफ सफाई एवम स्वच्छता रखने हेतु निर्देशित करे।
चिलिंग सेंटर एवम दूध वाहन लाइसेंस के दस्तावेज, दूध के खरीदी बिक्री की 7 दिवस की जानकारी एवम कामियो की प्रतिपूर्ति /सुधार हेतु नोटिस दिया गया है। प्राकृतिक दूध की फैट एवम एस एन एफ में छेड़छाड़ करना खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम का उल्लंघन है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#foodsuppliesmp
#CommissionerUJN

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |