सहायक उपकरणों के लिए 147 दिव्यांगजनों का चयन —- कलेक्टर श्री जैन ने मो. बड़ोदिया में आयोजित दिव्यांग परीक्षण शिविर का निरीक्षण किया

शाजापुर

जनपद पंचायत मो. बडोदिया में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो के लिए सहायक उपकरणों की आवश्यकताओं के आंकलन के लिए आयोजित किये गये शिविर में कुल 303 दिव्यांगजनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें से 147 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरणों के लिए चयन किया गया। इसके अतिरिक्त 156 नए दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी दिये गये।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज इस शिविर का निरीक्षण भी किया तथा परीक्षण किये जा रहे काउंटर्स पर भी जाकर चिकित्सकों एवं दिव्यांगजनों से चर्चा की। दिव्यांगजनों के लिए आय प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिये। शिविर में अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, मूक बाधिर, मानसिक विकलांग, बहुविकलांग, शिशु परिक्षण, आदि का चिकित्सको द्वारा परिक्षण एवं सामग्री हेतु चिन्हाकंन किया गया। शिविर का आयोजन जनपद परिसर में किया गया और जनपद पंचायत द्वारा भोजन एवं पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से की गई थी। सामाजिक न्याय विभाग एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश फौजी, जनपद उपाध्यक्ष श्री गोविंद नागर, जनपद सदस्य श्री महेश हाड़ा, डिप्टी कलेक्टर एवं उप संचालक सामाजिक न्याय श्री अजित कुमार श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डे, तहसीलदार श्री सुनील पाटील, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोगराज मीणा, नायब तहसीलदार श्री अजय अहिरवार भी उपस्थित थे।

शिविर में चिकित्सालयालय से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय खण्डेलवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण आटिया, श्रवण रोग विशेषज्ञ डॉ. तेजपाल सिंह, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गोविन्द शर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रितु बेरवा ने दिव्यांगजनों का परीक्षण किया।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |