समग्र ई-केवायसी कराने में पटवारी भी सहायता करें – कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर
—–
#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना_2023 के क्रियान्वयन के लिए संभावित पात्रता वाली महिलाओं के समग्र ई-केवायसी पूर्ण कराने में पटवारी सहयोग करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज 11वी कृषि संगणना के लिए शाजापुर, गुलाना एवं मो. बड़ोदिया तहसील के राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों के लिए संपन्न हुए प्रशिक्षण में कही। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल, महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री बिरमसिंह सोंधिया, नायब तहसीलदार श्री गौरव पोरवाल, श्री पंकज पवैया, एएसएलआर श्री अकलेश मालवीय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचएल वर्मा सहित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में सभी पटवारियों से कहा कि यह योजना प्राथमिकता वाली है। पटवारी, जीआरएस, सचिव आदि भी लेपटॉप या मोबाईल से संभावित पात्रताधारी महिलाओं की ई-केवायसी पूर्ण कराएं। इसके लिए ग्राम या वार्ड के 4-5 घरों के बीच शिविर लगाकर आसपास की महिलाओं को बुलाकर उनके समग्र ई-केवायसी पूरा कराना होगा। कलेक्टर ने बताया कि समग्र-ई-केवायसी कियोस्क, एमपी ऑनलाइन एवं कॉमन सर्विस सेंटर पर नि:शुल्क रूप से करा सकते हैं। कियोस्क सेवा प्रदाता को शासन की ओर से ईकेवायसी के लिए 15 रूपये प्रति हितग्राही की दर से दिया जायेगा। ई-केवायसी राशन दुकान से भी कराया जा सकता है। इसके अलावा स्वयं के द्वारा समग्र पोर्टल (samagra.gov.in) पर भी ई-केवायसी पूर्ण की जा सकती है। ई-केवायसी के लिए समग्र नंबर, आधार कार्ड एवं समग्र से लिंक मोबाईल नंबर साथ लाना होगा। कलेक्टर ने बताया कि ई-केवायसी करने में सहायता के लिए 0755-2700800 पर कॉल करके भी मदद ली जा सकती है।
#LadliBehnaYojanaMP #JansamparkMP #jansamparkshajapur
CM Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |