जिला जेल में धारा 377 (अप्राकृतिक) का अपराध हुआ दर्ज,आरोपी है एच आई वी का मरीज

देवास।जिला जेल में चोरी के मामले में दो साल की सजा काट रहा एचआईवी पॉजिटिव कैदी ने 19 साल के विचाराधीन बंदी के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर दिया। कृत्य 26 दिन पहले किया था, जिसकी शिकायत पीड़ित ने सोमवार को उप जेल अधीक्षक को आवेदन देकर की। अधीक्षक ने आवेदन नाहर दरवाजा थाने पर पहुंचाया, जहां पर पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ धारा 377 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अप्राकृतिक कृत्य कैदी ने 15 फरवरी को बैरक नंबर 3 में किया था। संभवत: पीड़ित को संक्रमण का पता चलने पर उसने शिकायत की है। पीड़ित के आवेदन देने के बाद थाने में केस दर्ज करवाया और किसी को इस बात की जानकारी भी नहीं दी है। पीड़ित के माता-पिता समय-समय पर मिलने आते हैं, जिन्हें पीड़ित ने आपबीती बताई होगी। उसके बाद हमें जानकारी दी गई। जेल के एक बैरक में 30-40 बंदी रहते, इसलिए रात में इस तरह का कृत्य होना मुश्किल है। कृत्य करने वाला संक्रमित आरोपी पहले से ही चोरी के प्रकरण में 2 साल की सजा काट रहा है। वह जेल में 28 जुलाई 2022 से बंद है, जिसे कोर्ट से 20 जनवरी 2023 को दो साल की सजा हुई है। संक्रमित होने पर उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां से दवाइयां आती हैं।पीड़ित ने दिए आवेदन के अनुसार 15 फरवरी को दिन का मामला है, जब बैरक नंबर 3 के आसपास रिपेयरिंग का काम चल रहा था। वहां अन्य कैदी काम कर रहे थे, इसी दौरान आरोपी ने फरियादी को बहला-फुसलाकर बैरक नंबर 3 में ले गया और अप्राकृतिक कृत्य कर दिया। पीड़ित ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र क ही बार किया है। आरोपी की शादी नहीं होकर जेल में सजा काट रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |