शाजापुर कलेक्ट्रेट में ऑनलाइन जनसुनवाई,, महिला सरपंच ने बेबाकी से रखी बात, सुनकर मौजूद अफसर भी चोंके
शाजापुर
—
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज मो.बड़ोदिया जनपद पंचायत क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायतों भैसरोद, चितावद, धतुरिया, भवरासा, खोरियाऐमा, कडुला, नागझिरी एवं धतरावदा से ऑनलाइन ई-जनसुनवाई करते हुंए सरपंचों एवं उपस्थित ग्रामीणजनों से चर्चा की।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में पात्र महिलाओं का सर्वे कर सूची तैयार करें। ग्राम पंचायते 21 मार्च को आयोजित होने वाले महा रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं की सूची बनाये एवं अन्य लोगो को भी रक्तदान के लिये प्रेरित करे। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर दिव्यांगजनों के लिये परीक्षण शिविर आयोजित कर उनकी आवश्यकताओं का आंकलन किया जा रहा है।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇
सरपंचगण दिव्यांगजनों को शिविर में पहुंचवाएं ताकि जांच कर उनकी आवश्यकताओं का आंकलन किया जा सके। ग्राम में सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं। जिन पात्र लोगों को खाद्यान्न पर्ची नहीं मिली है, उन्हें खाद्यान्न पर्ची दिलवाएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ से कई लोग अभी भी वंचित हैं, उन्हें इस योजना का लाभ दिलवाएं। जिन बातों का निराकरण ग्राम पंचायत स्तर पर हो सकता है, उसे लंबित न रखते हुए वही निराकृत करें। सरपंचगण ग्रामीणों को जागरूक करें कि वे नरवाई नहीं जलाएं। उन्होंने पेयजल के लिये प्लान बनाकर वैकल्पिक स्त्रोतो की व्यवस्था करने, आगामी फसल सीजन के लिये बड़े किसानों को आवश्यकतानुसार अग्रिम उर्वरक का भण्डारण करने एवं 25 मार्च से शुरू होने वाले गेहूं उपार्जन केन्द्रो के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान करने लिये भी कहा। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि ऐसे किसान जिन्होंने गेहूं की फसल काट ली है और उन्हें भूसे की आवश्यकता नहीं है उनकी सूची बनाये। जिला प्रशासन द्वारा उनके खेत से भूसा मशीन द्वारा भूसा निकलवाकर गौशाला में दिया जायेगा।
ग्राम पंचायत भैसरोद के सरपंच ने बताया कि गांव में नेटवर्क की समस्या है। साथ ही ग्राम में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिये हैण्डपंप की आवश्यकता है। चितावद के सरपंच ने बताया कि गर्मी के मौसम में ग्राम में पेजयल की बहुत समस्या है, इसलिये दो नवीन हैण्डपम्प लगवाना है। साथ ही पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है। इसी तरह धतुरिया के सरपंच ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या है। साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र के आस-पास एवं कुएं पर अतिक्रमण है। भवरासा के सरपंच ने पीलयाखाल में पुलिया का निर्माण करवाने एवं हैण्डपम्प में मोटर डलवाने के बारे में बताया। खोरियाऐमा की सरपंच ने बताया कि हनुमान मंदिर एवं श्मशान घाट जाने की पुलिया का निर्माण किया जाना है। नवीन प्राथमिक विद्यालय का निर्माण, शासकीय कुएं पर विद्युत व्यवस्था की जाना है। साथ ही खोरियाऐमा की सरपंच ने बताया कि उनके द्वारा 80 बीघा से भूसा निकलवाकर गौशाला में भिजवाया गया है। इस पर कलेक्टर ने सरपंच को बधाई दी। कडुला के सरपंच ने शांतिधाम, मांगलिक भवन एवं आंगनवाडी भवन बनवाने एवं हैण्डपम्प पर सिंगल फेस मोटर डलवाने के लिये कहा। नागझिरी के सरपंच ने पेयजल की समस्या को देखते हुए दो नवीन हैण्डपम्प लगवाने, खेत सड़क योजना अंतर्गत सड़क बनवाने के बारे में बताया। धतरावदा के सरपंच ने प्राथमिक विद्यालय, उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा ग्राम पीपलखेड़ा में आंगनवाड़ी भवन की आवश्यकता तथा ग्राम की बस्ती को ग्राम आबादी घोषित करने के बारे में बताया। इस पर कलेक्टर श्री जैन ने सरपंच को प्रस्ताव बनाकर संबंधित कार्यालय में भेजने के लिये कहा। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा बताई गई समस्याओं का यथासमय निराकरण करें।
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, सहायक आपूर्ति निरीक्षक श्री अजय खराड़िया, जिला पंचायत से श्री आनंद राघव तिवारी एवं श्री मोहित गुप्ता, भू-अभिलेख से राजस्व निरीक्षक श्री अवसर सिंह एवं सामाजिक न्याय विभाग से श्री गोपाल तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
#onlinejansunwai #JansamparkMP #jansamparkshajapur