21 मार्च को अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें इसके लिए विभिन्न संगठनों से कलेक्टर ने चर्चा की

शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने 21 मार्च को होने वाले महा रक्तदान शिविरों में शासकीय सेवकों को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय सेवकों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि रक्तदान शिविर में सभी शासकीय सेवक स्वैच्छिक एवं खुशी से भाग लें। उन्होंने कहा कि रक्तदान स्वस्थ्य व्यक्ति ही करें। पिछली बार रक्तदान करने वाले शासकीय सेवक अपने साथ अन्य ऐसे लोगों को लाए, जिन्होंने पिछली बार रक्तदान नहीं किया हो। कलेक्टर ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। हम रक्तदान कर लोगों की सहायता कर सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवा‍‍टिया ने कहा कि जिले में शासकीय सेवकों के 20 से अधिक संगठन है, सभी संगठनों के पदाधिकारी कम से कम 50-50 शासकीय सेवकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
————
शहीद भगतसिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम हरी राजगुरू के बलिदान दिवस 23 मार्च के उपलक्ष्य में 21 मार्च को जिले में 22 स्थानों पर लगाए जाने वाले महा रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें, इसके लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराजसिंह सिसोदिया, नगरपालिका उपाध्क्ष श्री संतोष जोशी, जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश फौजी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।


कलेक्टर श्री जैन ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि शहीदों द्वारा देश के लिए दिये गये बलिदान की स्मृति में हम सभी आगे आकर लोगों के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करें। रक्तदान के लिए महिला एवं पुरूषों को आगे आना चाहिये। लोगों का जीवन बचाकर भी हम देश सेवा कर सकते हैं। शाजापुर जिले ने विगत 02 वर्षों से रक्तदान में रिकार्ड बनाया है, इसे देखते हुए अब शाजापुर की पहचान रक्तदान के लिए होने लगी है। रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शाजापुर का नाम रोशन किया है। कलेक्टर ने कहा कि सभी संगठनों के पदाधिकारी रक्तदान के इच्छुक लोगों की सूची बनाएं तथा उन्हें रक्तदान शिविर स्थल तक ट्रेक करें। जिन स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं, उनके आसपास के ग्रामों से भी रक्तदान के इच्छुक लोगों को लाने एवं ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने भी कहा कि कोई भी कार्यक्रम या अभियान तब ही सफल होता है, जब निर्धारित लक्ष्य पूरे हो। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी लोग जुड़ जाएं और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के‍ लिए प्रेरित करें। अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सुझाव दिया कि विगत वर्ष के रक्तदाताओं को अपने साथ एक-एक अन्य व्यक्ति लाने के लिए प्रेरित करें तो भी हमारा लक्ष्य पूरा हो सकता है। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री जोशी ने कहा कि रक्तदान के लिए वे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंगे। साथ ही जिला चिकित्सालय के शिविर में अपनी ओर से वे रक्तदाताओं के नाश्तें का प्रबंध करेंगे। प्रेस क्लब की ओर से आए श्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से उनकी ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस मौके पर बीकेएसएन महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री विपुल कसेरा ने भी महाविद्यालय में रक्त संग्रहण के लिए अधिक संख्या में दल लगाने के लिए कहा। इस मौके पर अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपनी ओर से किये जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. एसडी जायसवाल, श्री आशीष नागर, पत्रकार श्री मनोज पुरोहित, श्री दीपक चौहान, कर्मचारी संगठन की ओर से श्री रघुवीरसिंह पंवार, श्री हरिओम गोठी, श्री गौरव सोनी, श्री मकबूल वारसी, श्री भोजराम पंवार, श्री प्रदीप कुमार वैद्य, श्री शेलेन्द्र श्रीवास्तव, श्री संजय शिवहरे सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
——

——

#blooddonation #JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |