सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवाने की राशि हुई कम,सरकार ने खाता खुलवाने की अपील की

भोपाल
_
सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों के लिये छोटी बचत योजनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना वर्ष 2014 में प्रारम्भ की है। निदेशक डाक सेवाएं ने बताया कि इस योजना के तहत पोस्ट आफिस में मात्र 250 रूपये से खाता खुलवाया जा सकता है। एक वित्तीय वर्ष में कम से कम जमा राशि पहले 1000 रूपये थी, जिसे घटाकर अब 250 रूपये कर दिया गया है।
इस योजना के तहत खाते में एक वित्तिय वर्ष में अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा किये जा सकते है। किसी भी परिवार की अधिकतम 2 बेटियां इस योजना के तहत लाभान्वित हो सकती है। बेटी जुड़वा होने की स्थिति में अधिकतम 3 बेटी इस योजना के तहत लाभ ले सकती है लेकिन इसके लिये जन्म संबंधी प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। सुकन्या समृद्धि के खाते में खाता खुलने के अधिकतम 15 साल तक राशि जमा करानी होती है।
बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने के बाद खाते में जमा राशि की 50 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है। यह खाता बालिका की 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मेच्योर होता है। यदि बालिका का विवाह 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होता है तो शादी की तारीख के बाद कभी भी खाता बंद कर पूरी राशि ब्याज सहित निकाली जा सकती है। इस योजना के तहत खाता खुलवाने वाले को आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत छूट भी मिलती है। सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जो अन्य बचत खातों की तुलना में काफी अधिक है। खाता खुलवाने के लिये लड़की का जन्म प्रमाण-पत्र, माता पिता का फोटो पहचान पत्र तथा बच्चे और माता पिता की फोटो लेकर पोस्ट आफिस में

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |