नकली-मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों के विरुद्ध विशेष अभियान मिलावटी दूध और उससे बनी 44 लाख रूपये की खाद्य सामग्री जप्त

भोपाल :
नकली-मिलावटी दूध और उससे बने मावा, पनीर आदि दुग्ध उत्पादों की रोकथाम के लिए 2 मार्च से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दूध के शुद्धिकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि अभियान में दूध और दूध से बने उत्पादों के 4666 नमूने लिए गए हैं।

विशेष अभियान में नकली-मिलावटी दूध और उससे बने उत्पादों का निर्माण, संग्रह और विक्रय करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। अब तक मिलावटी दूध और मिलावटी दूध से बनी 44 लाख रूपये की खाद्य सामग्री जप्त की गई है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला और मैजिक बॉक्स से आमजन द्वारा दैनिक उपयोग में लिये जा रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की मौके पर जाँच भी की जा रही है। साथ ही जिलों में संचालित दूध के कलेक्शन सेंटर, चिलिंग प्लांट, दूध का परिवहन करने वाले वाहन सहित मावा, पनीर, घी के खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की सघन जाँच भी जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |