जिला शाजापुर में मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत खाद्य पदार्थों की जाँच

शाजापुर, 10 मार्च 2023/ मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत जिले मेँ दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों के नमूना एवं निरीक्षण की कार्यवाही का अभियान सतत जारी है। अभियान अन्तर्गत आज देवकृपा डेयरी काछीवाड़ा शाजापुर से मिश्रित दूध एवं माँ गायत्री मावा ट्रॉफिक पाईंट शाजापुर से मावा के लीगल नमूने लिए गए। इस दौरान खाद्य पदार्थों की मैजिक बॉक्स से जाँच कर जैन मावा भण्डार से दूध के 01 एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों के 04 तथा श्री नारायण डेयरी से दूध के 01 एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों के 03 नमूने लिए गए जो कि प्रारंभिक जाँच में मानक पाए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा टटवाड़े ने बताया कि मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत जिले में विगत 06 मार्च 2023 को जैन दूध डेयरी मक्सी से दूध एवं घी के लीगल नमूने एवं सांई मिष्ठान भण्डार दुपाड़ा से मावा बर्फी एवं सेव नमकीन के सर्विलेंस नमूने लिए गए। इसी तरह 07 मार्च को नवीन मिल्क प्रॉडक्ट शाजापुर से मिल्क केक, गोपाल डेयरी बस स्टेण्ड शुजालपुर सिटी से मावा एवं निलेश मिष्ठान से मावा बर्फी, 09 मार्च को ओइस्टर फ्रेश मिल्क प्रायवेट लिमिटेड शाजापुर से दूध का एक लीगल नमूना लिया गया।

मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत अब तक जिले से 08 लीगल, 02 सविलेंस नमूने मेनुअल एवं 09 मैजिक बॉक्स के नमूने लिए गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |