शाजापुर जिले में 22 स्थानों पर लगाएं जायेंगे विशाल रक्तदान शिविर,कलेक्टर ने की मीडिया से चर्चा

शाजापुर, 09 मार्च 2023/ पिछले वर्ष की तरह तरह इस वर्ष भी शहीद दिवस के परिपेक्ष्य में 21 मार्च 2023 को जिले में 22 स्थानों पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे। इन शिविरों में 5000 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभाग शाजापुर में जिला चिकित्सालय परिसर, बीकेएसएन महाविद्यालय शाजापुर, पुरानी नगरपालिका शाजापुर के अम्बेडकर भवन, शहीद भगतसिंह स्मारक के सामने नवीन बस स्टेण्ड दुपाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरछा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मक्सी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मो. बडोदिया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी तरह अनुविभाग शुजालपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोलायकलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अवन्तिपुर बड़ोदिया, नगर पालिका परिसर अकोदिश मण्डी, शासकीय जेएनएस महाविद्यालय शुजालपुर, ग्राम पंचायत भवन, कड़वाला, ग्राम पंचायत भवन जेठड़ एवं ग्राम पंचायत भवन रायपुर, कालापीपल (पानखेड़ी) में जनपद पंचायत परिसर कालापीपल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलावद मैना, शासकीय उमावि नवीन भवन खरदौनकलां, गणेश मंदिर परिसर बेहरावल, शासकीय एकीकृत मा.वि. नांदनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनियाकलां एवं शासकीय विद्यालय जाबड़िया घरवास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सभी शिविरों की व्यवस्थाओं एवं सुचारू संचालन के लिए राजस्व अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों सहित अन्य शासकीय सेवकों का दल बनाकर उन्हें दायित्व सौंपे गये हैं।


रक्तदान कौन कर सकता है

कोई भी 18 से 60 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 45 किलो से अधिक हो, साथ ही हीमोग्लोबीन 12 gm या उससे अधिक होना चाहिए, रक्तदान कर सकता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति सामान्यतः 3 माह के अंतराल पर अर्थात वर्ष में 4 बार रक्तदान कर सकता है।

रक्तदान कौन नहीं कर सकता है

गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति जैसे हृदय रोग, गुर्दा रोग, कैंसर, टी.बी., मिर्गी आदि। संक्रमित बीमारी से पीडित व्यक्ति जैसे VDRL, HIV, HBsAg. HCU, Sugar Typhoid आदि से ग्रसित टेट्मार्क, मेजर सर्जरी तथा Uncontrolled Sugar रक्तचाप (high blood pressure) आदि से ग्रसित व्यक्ति।

रक्तदान से क्या लाभ है

रक्तदाता को किसी का जीवन बचाने पर आत्मसंतोष होगा। रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। शीघ्र से पता चलता है कि रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम/नियंत्रित होती है और हृदय रोग की संभावना कम हो जाती है। यदि रक्तकोष में रक्त उपलब्ध है तो रक्तदाता को आवश्यकता होने पर स्वयं के लिए या परिवारजनों के लिए प्राथमिकता के आधार पर रक्त दिया जा सकेगा। रक्तदान में लगभग 5 मिनिट का समय लगता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |