नारायण गुप्ता
Katni News :
होली में नाचना गाना उस वक्त भारी पड़ गया जब कुछ लोगों ने गाने का विरोध करते हुए लठ और तलवार निकाल ली घटना मध्यप्रदेश के कटनी जिले का है जहां विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पौंडी पिपरिया में ठाकुर परिवार होलिका दहन के बाद डीजे बॉक्स लगाकर गांव की गली में नाच रहे थे तभी बगल से निकल रही महिला को टक्कर लग गई। फिर क्या था महिला ने घर जाकर अपनी आपबीती अपने बेटो से बताई ही थी की लडको ने घर में रखी तलवार और लठ निकाल कर जा पहुंचे मौके पर मिले ठाकुर परिवार के 7 लोगो पर जमकर लठ और तलवार चलाई। घटना में ठाकुर परिवार के प्रहलाद सिंह और एक अन्य की तलवार लगने से पेट की आंत बाहर आई तो अवतार, संतोष राजपूत, राजेश सिंह को भी गहरी चोट लगी। दोनो पक्षों में हुई मारपीट पर पुलिस ने 302, 307, 323 समेत विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई। पुलिस के मुताबिक घटना में घायल एक शख्स की तड़के सुबह इलाज दौरान मौत हो गई वही। गांव का माहौल और न बिगड़े इसलिए देर रात तक पुलिस गांव में गश्त लगती रही। घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी नीरज, नरेंद्र और गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है हमारी कोशिश है बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाए।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :