मुख्यमंत्री निवास में बिखरे होली के रंग नागरिक, कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि भी हुए शामिल मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने पेश किए गीत दिखा उत्साह,पौधरोपण भी हुआ

भोपाल : बुधवार, मार्च 8, 2023, 16:06 IS
मुख्यमंत्री निवास पर आज होली पर्व पर उल्लास के रंग बिखरे। अनेक नागरिक, कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की। इस मौके पर होली के अनेक गीत प्रस्तुत किए गए। ढोल की थाप पर नृत्य प्रस्तुत करने के लिए सभी उत्साहित थे। प्राकृतिक रंग और गुलाल का प्रयोग किया गया। बृज की पारंपरिक फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम शालीनता पूर्वक संपन्न हुआ। मथुरा-वृंदावन (उत्तरप्रदेश) की सांस्कृतिक मंडली ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि होली उमंग, उल्लास, आनंद और मस्ती का पर्व है। हम चाहते हैं कि खुशियों के रंग प्रत्येक नागरिक की जिंदगी में बिखरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प के अनुसार हम प्रदेश और देश के विकास के लिए मिल कर कार्य करें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू होने से पात्र बहनों को हर महीने एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होगी। इस वर्ष होली पर ही योजना ने बहनों को दीपावली का अहसास भी करवा दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्रथम सेवक होने के नाते उनका संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशियों के रंग शामिल हों।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समस्त उपस्थित नागरिकों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रंग गुलाल लगाकर सभी ने पर्व का उल्लास और आनंद मनाया।

सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, किसान संगठन के श्री दर्शन सिंह, विधायक सर्वश्री रामपाल सिंह, रामेश्वर शर्मा, पी.सी. शर्मा, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, श्री सुमित पचौरी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह और श्री कुणाल सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

होली मिलन कार्यक्रम में जो गीत प्रस्तुत हुए उनमें – आज ब्रज में होली रे रसिया…, रंग बरसे भीगे चुनरवाली…., आज न छोड़ेंगे, बस हम जोली, खेलेंगे हम होली…, होली खेले रघुविरा अवध में….. शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी आंचलिक लोकगीत “मोरी बहू हिरानी है, ए भैया मिले तो बता दईयो….” गाया। इस गीत में सभी ने सुर मिलाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अन्य गीतों पर हारमोनियम बजाकर संगत दी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में होली पर्व पर नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री ने पीपल, पिथोड़िया और बरगद के पौधे लगाए गए।मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) ने जन्म वर्षगांठ पर पौध-रोपण किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही सुश्री नित्या सिंह और मदद फाउंडेशन भोपाल के पदाधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया। श्री संतोष सिंह, वंदना सिंह, प्योज जोशी, सुनंदा पहाड़े, स्वर्णा जावलकर, प्रियंका सिंह, अर्चना परमार, मनीषा पंवार, शुभम और वर्ष सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थित नागरिकों को उल्लास के पर्व होली की बधाई दी।मुख्यमंत्री श्री चौहान को पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों ने भी रंग और गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज सुबह मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह के साथ होली खेली। इस अवसर पर अधिकारी- कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई देने वाले स्टाफ सदस्यों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। श्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |