मप्र के सिरोंज में सेकड़ो साल से बंदूक की गोली से आग जलाकर होली जलाने की परंपरा है। जो आज भी बदस्तूर जारी है। धर्माचार्य पं नलिनीकांत शर्मा ने बताया कि यह होली होलकर राज्य में रावजी की होली के नाम से जानी जाती है,

पुराने समय में भी सूखी घांस, रुई आदि रखकर बंदूक से फायर कर आग लगाने की परंपरा थी , उसी आग से नगर में अलग अलग जगह होली जलाई जाती थी। बाद में होल्कर स्टेट के क़ानूनगो परिवार द्वारा बंदूक से फायर कर होली जलाई जाने लगी.. जो आज भी जारी है।

वर्तमान समय मे भी क़ानूनगो माथुर परिवार इस परंपरा का निर्वाहन कर रहा है। इस परिवार के वंशज महेश माथुर ने एक कथा भी इस संदर्भ में बताई। उन्होंने कहा कि जब सिरोंज में नबाबी शासन आया तो होली की इस परंपरा पर रोक लगाने का प्रयास किया गया। तब होली के चबूतरे पर घांस का एक ढेर (गंज) लगा दिया गया। जिस पर उनके पूर्वजों ने बंदूक से फायर कर होली जलाई। उसके बाद पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी बंदूक से फायर कर होली जलाई गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :