Video शाजापुर शहर में चलानी कार्यवाही का एसपी ने संभाला मोर्चा,दर्जनो चालान बनाये, हजारो का राजस्व वसूला

शहजाद खान,
“वाहन चेकिंग के दौरान एसपी स्वयं खड़े रहे मौजूद” यह शब्द पढ़ने में और महसूस करने में काफी अजीब लग रहा है कि जहां ट्रैफिक पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई करती है ऐसे में उस स्थान पर एसपी के खड़े होने की और वाहन चेकिंग की बात अगर आए तो अजीब लगेगा लेकिन ऐसा शाजापुर जिला मुख्यालय पर देखने को मिला जहां पर स्वयं एसपी जगदीश डावर अपनी टीम के साथ खड़े रहे और आने जाने वाले वाहनों को रुकवा कर यातायात के नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करवाई एवं वाहन चालकों को जरूरी समझाइस भी दी ।।
👇देखे कार्यवाही का पूरा विडियो ओर क्या बोले SP👇

आपको बता दे कि शाजापुर में होली के त्यौहार को देखते हुए मंगलवार को शाजापुर बस स्टैंड के सामने पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर की मौजूदगी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वाले एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
वही वाहनों के जरूरी दस्तावेज भी जाचे गए पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के त्यौहार को देखते हुए, जिला मुख्यालय सहित जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । SP श्री डाबर ने कहा कि अधिकांशतः देखा जाता है कि वाहन चालक नशे की हालत में वाहन दौडाते हुए हुड़दंग करते हुए नजर आते हैं जिन पर नकेल कसने के लिए त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा । इस दौरान एसडीओपी दीपा डोडवे कोतवाली थाना प्रभारी अवधेश कुमार शेषा एवं यातायात थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |