सुंदरकांड पाठ एवम हनुमान चालीसा का पाठ करने के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर दिए निर्देश मामला रतलाम बाड़ी बिल्डिंग कार्यक्रम से सामने आई विवादित तस्वीर का
रतलाम में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के दौरान महिला पहलवानों द्वारा हनुमान जी के मूर्ति के सामने प्रदर्शन करने की घटना के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ट्वीट, कमलनाथ ने बजरंग बली के अपमान को लेकर आज प्रदेश में हर शहर एवम गांव में बुराई के पुतले जलाने और अच्छाई को जागृत करने के लिए सुंदरकांड एवम हनुमान चालीसा का पाठ करने के निर्देश दिए । रतलाम में रविवार को आयोजित बॉडी बिल्डिंग का आयोजन रतलाम नगर निगम के महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किया गया था। विवाद सामने आने के बाद से कांग्रेस और भाजपा आमने सामने आ गए है।
कांग्रेस पार्टी के प्यारे साथियो,
आज मंगलवार को होलिका दहन का पावन पर्व है। इस दिन सभी बुराइयों को जलाकर भस्म कर देने की सनातन धर्म की परंपरा है। हाल ही में हमने एक बहुत बड़ी बुराई देखी कि किस तरह रतलाम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में भगवान बजरंगबली का अपमान किया गया।— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) March 7, 2023
हिंदू धर्म के इस अपमान से हृदय व्यथित है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आज आप अपने शहर और गांव में बुराई के पुतले जलाएं और अच्छाई को जागृत करने के लिए सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें। रात्रि काल में परंपरा के अनुसार होलिका दहन में भाग लें।
जय सियाराम— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) March 7, 2023

