अस्पताल सहित प्रमुख चौराहों एवं सड़कों से अतिक्रमण हटाकर यातायात के लिए सुगम बनाएं- कलेक्टर श्री जैन जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

शाजापुर,
अस्पताल सहित प्रमुख चौराहों एवं सड़कों से अतिक्रमण हटाकर आवागमन के लिए सुगम बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती दीपा डोडवे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण एवं सचिव सड़क सुरक्षा समिति श्री रविन्द्र वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एच आर सुमन, सीएमएचओ डॉ. आर निदरिया, यातायात पुलिस सुबेदार श्री सतेंद्र सिंह राजपूत, सीएमओ श्री अशफाक खान, एनएचएआई रीजनल इंजीनियर श्री कौशिक मजूमदार, एमपीआरडीसी एजीएम श्री अभिषेक गोखरू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने सभी चौराहों पर लेफ्ट टर्न विकसित करने के निर्देश दिये। हाईवे पर कट्स के कारण दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए कट्स बंद करने के निर्देश सड़क से संबंधित विभागों को दिये। बस स्टेण्ड से निकलने वाले वाहन जिन्हें वाहन चालक कहीं पर भी रोक रहे हैं, उनपर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नगर के पेट्रोल पंप पर अवैध रूप से की गई पार्किंग को हटाने के लिए ट्रेफिक पुलिस को निर्देश दिये। नगरपालिका द्वारा निर्मित रेन बसेरा, के आसपास की गंदगी हटाने एवं दुकानदारों को गंदगी नहीं करने के लिए नगरपालिका सीएमओ को निर्देशित किया। पेट्रोल पंप संचालकों को दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने के निर्देश का पालन कराने के लिए खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन से कहा। जिला अस्पताल के चारों ओर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए कलेक्टर ने यातायात पुलिस एवं नगरपालिका सीएमओ को निर्देशित किया। इस मौके पर यातायात सिग्नल पालन नहीं करने वालों के चालान बनाने, स्कूल बसों की निरंतर चेकिंग करने, ट्रेक्टर ट्रालियों के पीछे अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के निर्देश दिये। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों को अभयपुर में आरओडब्ल्यू के दोनों ओर अप्रोच मार्ग बनाने एवं अण्डरपास में सुधार कराने के निर्देश दिये। साथ ही सनकोटा जोड़ पर निर्मित आईलेण्ड पर मलखम्ब प्रतिमा स्थापित करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को कार्यवाही करने के लिए कहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |