राजस्व अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों को समयावधि में निपटाने के निर्देश दिए

शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज राजस्व अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों को निश्चित समयावधि में निपटाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजुषा विक्रांत राय, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, श्री सुनील जायसवाल, सहायक भू अभिलेख अधीक्षक श्री अकलेश मालवीय उपस्थित थे। साथ ही अन्य राजस्व अधिकारी भी वर्चुअल रूप से बैठक में मौजूद थे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने आर. सी. एम. एस. में प्रकरणों के पंजीयन, निराकरण (बटवारा नामांतरण एवं सीमांकन आदि) की समीक्षा की। इस अवसर पर सी.एम. हेल्पलाईन में दर्ज प्रकरणों का निराकरण, विशेषकर फोर्स क्लोज्ड एवं लेवल-4 पर स्थित प्रकरणो, लोक सेवा गारण्टी अधिनियम अंतर्गत अवधि से बाहर प्रकरणों के संबंध में कार्यवाही व अर्थदण्ड की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री की घोषणाए, सी.एम. मॉनिट एवं सी.एस मॉनिट के प्रकरणों की प्रगति,

राजस्व वसूली, नजूल एवं डायवर्सन के संबंध में बैंक आर.आर.सी. अनुसार वसूली, खनिज,आबकारी एवं पंजीयन (मुद्रांक) विभाग की वसूली की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर भू -अभिलेख से संबंधित विषय जैसे कि मुख्यमंत्री आवसीय भू अधिकार योजना, स्वामित्व योजना अंतर्गत आबादी भूमि का सर्वे कार्य की प्रगति, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों के सत्यापन से शेष कार्य प्रगति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत सोशल आडिट एवं ग्रामसभा पश्चात पात्र- अपात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं पोर्टल पर दर्ज करने की प्रगति की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत आधार एवं बैंक खाता करेक्शन, सम्मान निधि के अपात्र हितग्राहियों से राशि वसूली की समीक्षा की गई। पटवारी लेपटाप स्कीम अंतर्गत पटवारियों द्वारा लेपटाप क्रय करने, कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि प्रदाय किये जाने, रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत किसानों के सत्यापन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि 23 मार्च 2022 शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफलतम आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को शिविर में रकतदान के लिये प्रेरित करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |