त्यौहारों को लेकर उज्जैन पुलिस अलर्ट मोड में, शहर के आठ मुख्य स्थानों पर जिग जैग बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग

उज्जैन में

पुलिस अधीक्षक *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक निर्विघ्न सम्पन्न कराने ,यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मुख्य स्थानों पर एडवांस टेक्नोलॉजी उपकरण ब्रीथ एनालायजर मय बॉडी बोर्न कैमरे का प्रयोग कर सख्ती से वाहन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद* ,अतिरिक्त पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) *डॉ. इंद्रजीत बाकलबार* के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गण *श्री ओ.पी मिश्रा*, *श्री अनिल मौर्य* , *श्री सचिन परते* तथा उप पुलिस अधीक्षक गण *श्री सुरेन्द्र पाल सिंह राठौर* ,*श्री एच.एन बाथम* के मार्गदर्शन में शहर के थाना क्षेत्रों में मुख्य स्थान *(सेफी नाका , यूपीएस चौराहा , कोयला फाटक , इंदौर गेट , इंदिरा नगर ,एटलस चौराहा ,अकंपात रोड गायत्री शक्तिपीठ, सांदीपनि आश्रम के पास)* पर जिगजैग वे में बैरिकेडिंग कर थाना प्रभारीगण द्वारा थाना बल व यातायात पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से ब्रीथ एनालायजर व बॉडी बोर्न कैमरे, ट्रैफिक जैकेट के साथ चैकिंग कर यातायात नियम ड्रंक एंड ड्राइव, मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट आदि का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्रथक से समस्त चैंकिग स्थल की ड्रोन कैमरे से मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
एडवांस टेक्नोलॉजी उपकरण ब्रीथ एनालायजर (शराब पीकर वाहन चलाने के चलते होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने हेतु) , बॉडी बोर्न कैमरा (एक पहनने योग्य ऑडियो, वीडियो, या फोटोग्राफिक रिकॉर्डिंग सिस्टम है जो पुलिस द्वारा घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए उपयोग किया जाता है) के संबंध में शहर/देहात के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को उपकरणों के उपयोग,रख रखाव आदि के संबंध में पूर्व में विशेष रूप से ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है ।
उज्जैन पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग का मुख्य उद्देश्य त्यौहारो के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ बनाना एवं लोगो में सुरक्षा का भाव जागृत करना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |