प्रदेशवासियों की जिंदगी सँवारने के सरकार के प्रयासों में उत्प्रेरक बने : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री की पेसा मोबिलाइजर और जन-सेवा मित्रों से चर्चा

भोपाल : सोमवार, मार्च 6, 2023, 19:19 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेसा मोबिलाइजर और जन-सेवा मित्र प्रदेशवासियों की जिंदगी सँवारने के सरकार के प्रयासों में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएं। जनता को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएँ और आनन्द की अनुभूति पाएँ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान धार जिले के मनावर के नजदीक ग्राम बालीपुर में पेसा मोबिलाइजर और जन-सेवा मित्रों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने न केवल पेसा एक्ट वरन हाल ही में लाँच की गई लाड़ली बहना योजना सहित अन्य फ्लेगशिप योजनाओं के बारे में समझाया और आग्रह किया कि सभी योजनाओं का भली भाँति अध्ययन करें। योजना के पात्रों को खोजें और लाभ दिलाने में मदद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गाँव और नगरीय क्षेत्रों के हर वार्डों में लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बहनों को आवेदन भरवाने में मदद करना है। प्रशासन भी इसमें सहयोग करेगा। जनता को जागरूक करें। देखें कि बिचौलिए न पनपे, यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। इसे पूरी गंभीरता से करें।

मुख्यमंत्री ने ग्राम गुलाटी के श्री सुरेश पिता कान्हा को कपास एवं चना फसल में नैनो यूरिया के विगत दो वर्षों से प्रयोग किए जाने और रासायनिक उर्वरकों में होने वाले खर्च में बचत के साथ ही उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इसके अलावा ग्राम गुलाटी के ही प्राथमिक शिक्षक श्री शंकरलाल काग द्वारा व्यक्तिगत तौर पर विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधा हेतु किए कार्यों में व्यक्तिगत रूचि लेने और वेतन का हिस्सा खर्च करने के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पैरखड़ की आँगनवाड़ी कार्यकर्ता कुमारी आरती को कुपोषण निवारण में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद श्री छतर सिंह दरबार, श्री गजेन्द्र सिंह, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पेसा मोबिलाइजर और जन-सेवा मित्र मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |