मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बदल देगी बहनों की जिंदगी- मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आज 5 मार्च को जम्बूरी मैदान से होगी योजना की लॉन्चिंग

भोपाल :
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ” मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” बहनों की जिंदगी बदल देगी। इस योजना की लॉन्चिंग 5 मार्च को भोपाल के जम्बूरी मैदान में विशाल कार्यक्रम के माध्यम से होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान रात्रि में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में योजना की लॉन्चिंग के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मंच पर बहनों का सम्मान होगा, जो प्रदेश की सभी बहनों के लिए प्रतीक स्वरूप होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गाँव-गाँव में होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा योजना के प्रपत्र भरवाने की व्यवस्था की जाएगी। बहनें बिचौलियों से दूर रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान बहनों को योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाएंगे। योजना की जानकारी देंगे और बहनों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना थीम सॉन्ग की लॉन्चिंग भी होगी। ब्रोशर का विमोचन होगा और लघु फिल्म भी लॉन्च होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |