
आगर-मालवा, 04 मार्च/आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देश एवं सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा बड़ौद में लखन अंजना के महाकाल चिलिंग सेंटर एवं राहुल अंजना के श्री महाकाल मिल्क चिलिंग सेंटर से चिलिंग टैंक में संग्रहित दूध में से एक एक भैंस के दूध के सैंपल जांच हेतु लिये। उक्त दोनों नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य लैब भेजे गए। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना निष्कर्ष के आधार पर आगामी कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। साथ ही राहुल अंजना के चिलिंग सेंटर से 40 लीटर खराब दूध की एक केन मूल्य 1920 जप्त कर मौके पर ही नष्ट करवाया।
कार्यवाही के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार,पुलिस विभाग से राजेंद्र सिंह परिहार थाना बडौद दल में शामिल रहें।
दूध के संग्रहण में विशेष सावधानी एवम सतर्कता बरतें
जिला खाद्व सुरक्षा अधिकारी ने इस दौरान प्रतिदिन के संग्रहित दूध की मात्रा के अनुसार खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर लगाने एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने तक खाद्य कारोबारी गतिविधि स्थगित रखने हेतु निर्देशित किया।दूध संग्रहण एवं परिवहन के लिए प्लास्टिक के स्थान पर आसानी से साफ होने वाली स्टील की टंकी, टैंकर का उपयोग करे।परिवहन करने वाले वाहन के लिए भी कारोबार अनुसार खाद्य लाइसेंस पंजीयन प्राप्त करले। जिस पर खाद्य सुरक्षा की हेल्पलाइन नंबर 9868686868 अंकित हो। दूध को छानकर ही संग्रहित करे, प्रतिदिन की संकलित दूध की मात्रा फैट एस एन एफ , थोक विक्रय की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने हेतु निर्देशित करे।चिलिंग सेंटर एवम दूध वाहन लाइसेंस के दस्तावेज, दूध के खरीदी बिक्री की 3 दिवस की जानकारी एवम कामियो की प्रतिपूर्ति /सुधार हेतु नोटिस दिया गया है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#minphemp
#CommissionerUJN