तेज आंधी के साथ बरसे बादल, फसलों को हुआ नुकसान – सेमली, शुजालपुर और घटिया खुर्द में हुई तेज बारिश

अकोदिया। कभी सर्द तो कभी गर्म हो रहे मौसम के तेवर शनिवार को अचानक बदल गए और तेज बारिश हो गई। हालांकि एक दिन पूर्व मौसम विभाग ने संभावना जताई थी, लेकिन उम्मीद से ज्यादा हुई बारिश ने किसानों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। जिले के सेमली, शुजालपुर सहित घटिया खुर्द में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
शनिवार को सुबह से तो आसमान साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम के मिजाज बदल गए और आसमान पर कालेे बादल छा गए। उम्मीद थी कि कुछ देर बाद आसमान साफ हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ देर बाद तेज आंधी चलने लगी और बारिश शुरू हो गई जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। इस बारिश से जहां मौसम में तो ठंडक घुल गई। लेकिन फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आंकलन नहीं किया गया है।
👇देखे बारिश का वीडियो ओर फसल के हाल👇


शुजालपुर में ओलावृष्टि, अकोदिया में आधे घंटे झमाझम हुई बारिश
शनिवार को जिले में ओलावृष्टि भी हुई है। जानकारी के अनुसार शुजालपुर में ओलावृष्टि हुई है। दोपहर 3 बजे आसमान पर बादल छाने के बाद ओलावृष्टि शुरू हुई। इस दौरान चने के आकार के ओले गिरे। करीब 5 मीनिट तक ओलावृष्टि के बाद बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। वहंी कई किसानों की खड़ी फसले आड़ी हो गई। शुजालपुर से लगे अकोदिया में करीब 40 मीनिट तक तेज बारिश हुई है।
आज व कल भी आंधी और बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि शनिवार की तरह रविवार को भी तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है तो कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |