हर ग्राम और हर वार्ड में भरवाये जाएंगे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रपत्र, योजना का लाभ लेने के लिए बहनों को भटकने की आवश्यकता नहीं,मुख्यमंत्री श्री चौहान का बहनों के नाम संदेश

भोपाल : शनिवार, मार्च 4, 2023, 14:54 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए बहनों को भटकने की आवश्यकता नहीं है। भोपाल में 5 मार्च को योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भी बहनों को इस योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों के नाम संदेश में कहा कि “मेरी प्रिय लाड़ली बहनों, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। मूल निवासी और आय प्रमाण-पत्र की भी आवश्यकता नहीं है। आप अनावश्यक परेशान न हों। इस योजना का लाभ लेने आपके गाँव, आपके शहर और आपके वार्ड में अधिकारी-कर्मचारी की टीम आएगी और वहीं बैठ कर आवेदन भरवाएगी। आप बिल्कुल परेशान न हों, आपका भाई है ना। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना को बहुत सरल बनाया गया है। रविवार 5 मार्च को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में विस्तार से जानकारी दूंगा कि योजना का लाभ कैसे उठाना है। कहीं भटकना नहीं है, मैं हूँ ना। बहनें बिल्कुल चिंता न करें।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |