शाजापुर पुलिस वर्ष 2022 में 26 परिवारों को दिलायी 4.30,000 / – सोलेशियम फण्ड आर्थिक सहायता राशि

शाजापुर,,थाना प्रभारी थाना यातायात सूबेदार सतेन्द्र राजपूत,ने बताया कि
मध्यप्रदेश शासन की सोलेशियम फण्ड योजना के अंतर्गत जिले में अज्ञात वाहन से गंभीर सड़क दुर्घटना घटित होने पर मृत्यु अथवा गंभीर चोट जैसे फ्रेक्चर, सिर की चोट आदि में पीड़ित परिवार को कुछ आर्थिक राहत राशि हेतु सोलेशियम फण्ड राशि प्रदाय की जाती है। –

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री. टी. एस. बघेल के निर्देशन में वर्ष 2022 में राहत प्रकरणों को प्राथमिकता से पुरे किये जाने हेतु लक्ष्य प्रदाय किये गए, जिसमे थाना यातायात शाजापुर को जिले के सोलेशियम फण्ड प्रकरणों में जल्द से जल्द राहत राशि प्रदाय हेतु प्रकरणों की प्रतिपूर्ति करते हुए श्रीमान कलेक्टर महोदय शाजापुर द्वारा निराकरण करवाए जाने हेतु लक्ष्य दिया गया |

उपरोक्त लक्ष्य कि प्रतिपूर्ति करते हुए वर्ष 2022 में रिकॉर्ड कुल 26 सड़क दुर्घटना प्रकरणों जिसमे अज्ञात वाहनों से सड़क दुर्घटना कारित की गयी, को तैयार कर 26 प्रकरणों को श्रीमान जिलाधीश महोदय शाजापुर को प्रस्तुत किये जाकर सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की दशा में पीड़ित परिजनों को कुल 3,75,000/- रूपये एवं गंभीर चोट वाले प्रकरणों में कुल 55,000/- रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करवाई गयी | इस प्रकार जिला शाजापुर से वर्ष 2022 में रिकॉर्ड 4,30,000/- रु. (चार लाख तीस हजार रूपये) की आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता पूर्वक प्रदान की गई।

‘श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर द्वारा जिले में घटित ऐसे सड़क दुर्घटना प्रकरण जिसमे अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गयी हो, उनकी खात्मा रिपोर्ट सम्बंधित थाने से प्राप्त की जकार उनके सोलेशियम फण्ड आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय भेजे जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे | जिसमे वर्ष 2020 से 2022 तक सभी प्रकरणों की जांच की गयी एवं हितग्राही 26 प्रकरणों को तैयार किये जाकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय सोलेशियम फण्ड स्वीकृति हेतु भेजे गए | सभी प्रकरणों के निकाल वर्ष 2022 में ही किये गए जिसमे 15 प्रकरणों में परिजन की मृत्यु होने से प्रत्येक को 25,000/- एवं प्रत्येक गंभीर घायल पीड़ित को 5,000/- आर्थिक सहायता राशि श्रीमान कलेक्टर महोदय शाजापुर द्वारा की गयी | इस प्रकार वर्ष 2022 में रिकॉर्ड 4,30,000/- (चार लाख तीस हजार रूपये) की आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिजनों को प्रदाय की गयी | वर्ष 2023 हेतु भी इसी प्रकार कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियो से समान्ज्य किया जाकर पीड़ित परिजनों को योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |