Video सांई मंदिर की 32वी वर्षगांठ पर भंडारे की शुरुआत कलेक्टर भी मंदिर पहुँचे, दर्शन कर भक्तों से मिले

शाजापुर। हर वर्ष की तरह इस बार भी टंकी चौराहा स्थित सांई मंदिर की सजावट 3 मार्च को देखने लायक थी। जहां लोग सांई की श्रृंगारित प्रतिमा को देखने पहुंच रहे थे और उनका आशीर्वाद ले रहे थे। अवसर था मंदिर की 32वी वर्षगांठ का जहां विभिन्न आयोजन किए गए। वहीं इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन नहीं किया गया। इसके बजाए इस वर्ष से सांई सदाव्रत सेवा का शुभारंभ किया गया, जहां वर्ष में एक बार की बजाए प्रतिदिन निराश्रितों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान कलेक्टर दिनेश जैन भी साईं मंदिर पहुंचे यहां पर उन्होंने दर्शन करने के पश्चात भक्तों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं को देखा
👇वीडियो यहाँ देखे👇

टंकी चौराहा स्थित सांई बाबा मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा की वषर्गांठ मनाई गई और भंडारे का आयोजन न करते हुए केवल प्रसादी का वितरण किया गया। हालांकि मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। अलसुबह बाबा का महाअभिषेक किया गया। पश्चात् महाआरती कर दिनभर पूजा और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। वही बाबा के दर्शन व महाप्रसादी के लिए भक्तों की कतार देखी गई।
मंदिर की भी की आकर्षक सज्जा
सांई सेवा समिति द्वारा शुक्रवार सुबह 5 बजे श्रीसांई प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया तथा विशेष पूजा-अचर्ना के साथ हवन किया गया। समिति द्वारा मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा की गई। सुबह जहां सम्पूर्ण मंदिर खुशबूदार फूलों से सजाया गया, वहीं शाम मंदिर का कोना-कोना रोशनी से जगमगा उठा। बाबा की प्रतिमा का शृंगार भी शिर्डी से मंगवाए गए हारों से किया गया। श्री सांई बाबा को भोग लगाने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कलेक्टर ने किया सांई सदाव्रत सेवा की शुरूआत
मंदिर की 32वी वर्षगांठ से सांई मंदिर में सांई सदाव्रत सेवा की शुरूआत की गई। जिसका शुभारंभ कलेक्टर दिनेश जैन ने किया। जिन्होंने अपने हाथों से निराश्रितों को भोजन कराया। समिति के अरूण शर्मा ने बताया कि निराश्रितों व असहाय लोगों को सुबह तो भोजन की व्यवस्था हो जाती है, लेकिन शाम को इन लोगों के लिए कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया कि वर्ष में एक बार भंडारे का आयोजन करने के बजाए निराश्रितोें के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की जाए। जिसके चलते यह सेवा शुरू की गई है।
0000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |