आईएफएमआईएस केयर थीम के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

शाजापुर
—-
शासकीय सेवकों को आईएफएमआईएस केयर थीम अंतर्गत विभिन्न मॉड्यूल जैसे ईएसएस, डिपॉजिट, एसएम, पेंशन, एईपीएस, ई-कुबेर और ई-मुद्रा व ई-साइन से संबंधित आज विभागवार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय स्थित ई-दक्ष केन्द्र शाजापुर में प्रशिक्षण दिया गया। सभी विभागों को प्रशिक्षण 3 अलग-अलग चरणों में दिया गया है।

जिला कोषालय अधिकारी श्री जी.एल. गुवाटिया ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आईएफएमआईएस में हुए परिवर्तन की जानकारी देना है और सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर का आसानी से उपयोग कर सकें। साथ ही श्री गुवाटिया ने शाजापुर जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने लाग-इन का प्रयोग स्वयं करने के लिए निर्देशित किया, जिससे वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हानि, गबन आदि जैसी घटना अधिनस्थ कर्मचारियों द्वारा अधिकारी के लॉग-इन का उपयोग कर की गई है, वैसी कोई घटना जिले में न हो। प्रशिक्षण में उपस्थित विभिन्न डीडीओ की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान श्री मुकाम सिंह टैगोर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण में सहायक कोषालय अधिकारी द्वय श्री नरेन्द्र कुमार विजयवत, श्री भारत भूषण श्रीवास्तव, श्री वसीम खान, श्री बबलू वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


#IFMIS #JansamparkMP #jansamparkshajapur
Department of Finance, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |