लाडली बहना योजना के बीच शाजापुर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनों का ज्ञापन आया सामने

शाजापुर से लिखा गया ज्ञापन,

प्रति,
मान्नीय मुख्यमंत्री जी
मध्यप्रदेश शासन भोपाल

जिला शाजापुर मध्य प्रदेश
विषय :-पूर्व से लंबित मांगों को पूर्ण करने हेतु ज्ञापन
महोदय जी,
उपरोक्त विषयांतर्गत निवेदन हैकि मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ सयुक्त मोर्चा के समर्थन अपने पूर्व से लंबित मांगों को पूरा कराने के संबंध में समय-समय पर ज्ञापन के माध्यम से आपकी सरकार का ध्यान आकर्षित कराने का प्रयास किया गया किंतु आज दिनांक तक सरकार द्वारा हमारी मांगों पर कोई भी विचार नहीं किया गया है जिससे हम सब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहने के मन में बहुत ही पीड़ा व कष्ट के साथ-सथ आक्रोश व्याप्त है। जहां एक ओर आपकी सरकार द्वारा माताओं बहनों और बेटियों के लिए एक से बढ़कर एक योजना बनाकर उनके जीवन स्तर को सुधारने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की जाती है एवं इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन व प्रचार प्रसार हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों के द्वारा कराया जाता है वहीं दूसरी ओर आपकी इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायका बहनों को अपने जीवन स्तर को सुधारने आत्मनिर्भर बनाने के लिए बार-बार संघर्ष करना पड़ रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार से हम सभी के मन में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है।
अतः हम सभी बहनों ने आप की सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है जब तक सरकार हमारी इन न्याय उचित मांगों को पूरा नहीं करती या हमारे जीवन स्तर को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती तब तक हम सरकार की किसी भी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं करेंगे।
हमारी पूर्व लंबित मांगें इस प्रकार हैं-
1. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए एवं नियमित होने तक कार्यकर्ता एवं सहायिका को 24000 एवं ₹18000 प्रतिमा न्यूनतम वेतन भुगतान किया जाए
2. मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों में पदस्थ कार्यकर्ता को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का दर्जा दिया जाए एवं पूर्ण मानदेय का भुगतान किया जाए
3. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को वरिष्ठता के आधार पर सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति की जाए एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अर्जित अवकाश आकाश में कब काश एवं अवकाश के साथ-साथ भविष्य निधि पेंशन ट्रेजर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए
4. माननीय सरकार के समय पूर्व में कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी कर कार्यकर्ताओं को 1500 कार्यकर्ता को ड्रोन मिनी कार्यकर्ता को 1250 रुपए व सहायिका को ₹750 की वृद्धि की गई थी जिसे अल्प समय के लिए बनी कांग्रेस की सरकार के द्वारा निरस्त कर दिया गया था जिसे उसी समय से तत्काल लागू करते हुए संपूर्ण राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाए
5. आपकी सरकार के द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को अमल में लाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता को रिटायरमेंट पर एकमुश्त 100000 व सहायिका को 75000 दिए जाऐ।
हमारे संगठन द्वारा एवं सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनों ने यह निर्णय लिया है की अगर आपकी सरकार द्वारा 14 मार्च के अंदर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो हम15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने व अपना शक्ति प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य है जिसकी समस्त जवाबदारी सरकार व शासन प्रशासन की होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |