नागझिरी स्थित शासकीय विधि कॉलेज में परीक्षा के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार,पुलिस घटना स्थल की तस्दीक करवाने पैदल जुलुस के रूप में ले गयी

Ujjain
दो दिन पहले नागझिरी स्थित विधि कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ईश्वर नारायण शर्मा के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। प्रोफेसर की बीए एलएलबी की परीक्षा में ड्यूटी लगी थी । मंगलवार 28 फरवरी को एलएलबी का प्रथम सेमेस्टर का पेपर था। इस दौरान कुछ अनजान युवक मोबाइल के साथ कॉलेज में प्रवेश करना चाह रहे थे। इस दौरान प्रोफेसर शर्मा ने उन्हें रोका। प्रिंसिपल और पुलिस के माध्यम से उन्हें बाहर कर दिया। इसके बाद शाम को पेपर खत्म होने के बाद प्रोफेसर स्टाफ के साथ बाहर निकले, तो नकाबपोश युवकों ने घेर कर हमला कर दिया। इससे आंख और गाल पर चोट आई है।
प्रोफेसर की रिपोर्ट पर नागझिरी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने मामले में केस दर्ज कर लिया था। वही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल सिंह उम्र 35 वर्ष, निवासी सुदर्शन नगर है, दूसरा आरोपी सौरभ नागर उम्र 28 वर्ष जो कि ऋषिनगर में रहता है दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 मार्च गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना स्थल की तस्दीक करवाई व पुलिस आरोपियों पैदल जुलूस के रूप में ले गई, जिससे कि जनता के मन मे भय का माहौल न रहे ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |