शिक्षा के महत्व का मामला,पहले परीक्षा फिर पिता को दी मुखाग्नि रात में हुई पिता की मौत,घर में पिता का शव फिर भी बेटे ने दी परीक्षा …

देवास,,
12 वीं बोर्ड का हिंदी का पेपर देने के बाद देवेन्द्र ने दी पिता जगदीश सोलंकी को मुखाग्नि…
4 बहनों में सबसे छोटा है देवेन्द्र, शिक्षा के महत्व के साथ ही पेपर देकर पिता की अर्थी को कंधा और फिर मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फ़र्ज़..
।।।।।।।।।
घर में मातम पसरा हो,पिता की मौत रात में हो गई हो और इकलौते बेटे को सुबह 12 वीं का एग्जाम देना हो तो बड़े ज़िगर वाला बेटा भी हौसला तोड़ दे। लेकिन देवेन्द्र ने हिम्मत नहीं तोड़ी और परीक्षा केंद्र जाकर हिंदी का पेपर दिया। घर में मातम के बावजूद देवेन्द्र ने निर्णय लिया कि पहले वह पेपर देगा। उसके बाद पिता का अंतिम संस्कार करेगा। पिता की देह घर में रखी रही और बेटे देवेन्द्र ने सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपना पेपर दिया।
इसके बाद घर आकर पिता की अर्थी को कंधा देकर पिता को मुखाग्नि दी।
यह घटना देवास शहर की है। अपनी शिक्षा के साथ बेटे होने का फ़र्ज़ निभाने वाले बेहद साहसी 12 वीं के छात्र देवेन्द्र को आज हर कोई सलाम कर रहा है।
दरअसल, देवास शहर के आवास नगर में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी जगदीश सोलंकी की बीती रात हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। देवेन्द्र रातभर अपने पिता के शव के पास बैठा रहा।
अगले दिन सुबह यानी आज उसका बोर्ड एग्जाम का पेपर था…
4 बहनों में सबसे छोटा इकलौता भाई 12 वीं गणित संकाय के छात्र देवेन्द्र ने शिक्षा के महत्व के साथ ही पुत्र होने का धर्म भी बखूबी निभाया और समाज को एक संदेश दिया। देवेन्द्र के इस जज़्बे को देख और सुनकर हर कोई हैरान है। हर कोई उसके हौसले की प्रशंसा कर रहा है। और दुःख की इस घड़ी में उसके साथ खड़ा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |     कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला     |     भोपाल: जहर खिलाया, 2 दिन कंटेनर में बंद रखा, फिर जला दिया शव… पिता से बदला लेने के लिए महिला ने मासूम की कर दी हत्या     |     पाकिस्तानी सेना के पक्ष में शेयर किया Video, 4 दिन बाद ही महिला टीचर पर हो गई ये कार्रवाई     |     चूल्हे पर टेस्टी चाय कैसे बनाएं? बाबा बागेश्वर से सीखिए नायाब तरीका     |     व्यापम घोटाले में 11 दोषी करार, CBI की विशेष अदालत ने 3 साल की कैद और 16 हजार का लगाया जुर्माना     |     सिगरेट उधार नहीं दी तो आपे से बाहर हुआ दबंग, पनवाड़ी की दुकान पर चला दीं 15 गोलियां फिर…     |     हाथों में तख्ती ली, फिर कर दी ये मांग… लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा     |