बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर कि अपनी छोटी बहन की हत्या,रिश्ते हुए शर्मसार

नरसिंहपुर,
रिश्तो को तार-तार कर देने बाला यह मामला सामने आया है जहां पर बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन की हत्या करवा दी प्रेमी के साथ मिलकर अपनी छोटी बहन की हत्या करवाई है मामला साईं खेड़ा थाना क्षेत्र का है जहां पर मृतका शिखा अवस्थी 22 फरवरी 2023 को शासकीय अस्पताल साईं खेड़ा के पास घायल अवस्था में मिली थी उसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे डॉक्टर और पुलिस को सूचना दी साईं खेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां पर उसकी मौत हो चुकी थी शिखा अवस्थी के मामले को लेकर पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू की जांच में शिखा की बड़ी बहन खुशबू अवस्थी एवं मां बावली के कथन भी लिए गए जिन्होंने अपने कथन में बताया कि शिखा अवस्थी नहाते समय बाथरूम में गिर गई थी मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतका के शरीर पर गंभीर और अत्याधिक चोट होने की बात कही गई थी

शुरुआती तौर पर पुलिस को मामला गंभीर लगा पोस्टमार्टम के आधार पर सत्यता की जांच ने के लिए पुलिस ने टीम गठित की और आरोपियों की पतासी एवं गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए गठित टीम द्वारा स्थानीय मुगलों और तकनीकी माध्यमों के आधार पर बहन खुशबू से गहनता से पूछताछ की गई तो खुशबू अवस्थी द्वारा मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी मुख्य रूप से छिपाई गई जिस पर संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पास कई मोबाइल नंबर है वह उनका प्रयोग करती है इस आधार पर पुलिस ने तलाशी ली तो खुशबू के पास से चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल नंबर प्राप्त हुए

प्रेमी के साथ मिलकर की बहन की हत्या

मृतका की बड़ी बहन खुशबू अवस्थी पर संदेह गहराने लगा और जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से 1 साल पूर्व अमेठी के रहने वाले राहुल से उसका प्रेम संबंध हो गया था और वह दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे परंतु उसकी बहन इस बात को पसंद नहीं कर रही थी और शादी में अड़ंगा डाल रही थी खुशबू द्वारा यह भी बताया गया कि छोटी बहन बचपन से ही उसे परेशान करती थी और उससे लड़ाई झगड़ा करती थी इसी सब बातों से तंग आकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या करवा दी

बरहाल पूरे मामले में पुलिस ने अंधी हत्या का मामले को समझा कर आरोपियों अपराध दर्ज कर जेल पहुंचा दिया है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |