थाना खाचरोद पुलिस ने किया क्षेत्र में डीजे मशीन, एवम् अन्य दो पहिया वाहनों की चोरी का खुलासा,कुल 03 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

उज्जैन,

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा लगातार संपत्ति संबंधी अपराधों से संबंधी अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) *श्री आकाश भुरिया* , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस *श्रीमती पुष्पा प्रजापति* के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खाचरौद *श्री रविन्द्र यादव* के नेतृत्व में टीम को क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को मश्रुका सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

🟡 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
▪️ *घटना क्रमांक 01* – थाना खाचरौद पर फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया गया की दिनांक 19.02.2023 की रात कस्बा उन्हेल से एक होंडा शाईन मोटर सायकल चोरी हो गई है।
▪️ *घटना क्रमांक 02* – थाना खाचरौद पर फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया गया की दिनांक 15.02.2023 की रात को ग्राम छोटा चिरोला में एक विवाह कार्यक्रम से एक डीजे मशीन, एक मोबाईल चोरी हो गया है।
▪️ *घटना क्रमांक 03* – करीबन ढाई साल पहले ग्राम बागेडी से एक एचएफ डीलक्स चोरी होने की रिपोर्ट फरियादी द्वारा दर्ज करवाई गई थी।
उक्त घटनाओं पर से थाना खाचरोद पर प्रथक–प्रथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🟡 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त घटनाओं से वरिष्ठ अधिकारी गण को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए जाकर माल मश्रुका की बरामदगी व अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई एवं मुखबिर पाबंद कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए टीम के लगातार प्रयास से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की गई जिसमे संदिग्धों ने अपराध करना स्वीकार किया व आरोपीगणो की निशादेही से एक मोटर सायकल होंडा शाईन, एक मोटरसायकल एच.एफ डीलक्स, एक डीजे मशीन, एक मोबाईल को जप्त कर दिनांक 01.03.22 को तीनों आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

🟡 *आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड*
◼️ प्रथम आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना नागदा एवम् उन्हेल पर चोरी की धारा में *कुल 04* अपराध पंजीबद्ध है।
◼️ द्वितीय आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना उन्हेल पर चोरी की धारा में *कुल 03* अपराध पंजीबद्ध है।
◼️ तृतीय आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना उन्हेल पर चोरी की धारा में *कुल 03* अपराध पंजीबद्ध है।

🟡 *जप्त माल मश्रुका*
◼️ एक मोटरसायकल होंडा शाईन,
◼️ एक मोटरसायकल एच.एफ डीलक्स,
◼️ एक डीजे मशीन,
◼️ एक मोबाईल
*कुल मश्रुका किमती करीबन 2,00,000 रू (दो लाख रुपये) का आरोपियों से जप्त किया गया*।

🏆 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी श्री रविन्द्र यादव, सउनि अरविन्द गणावा, आरक्षक 921 कृष्णा बैरागी, आरक्षक 1572 मुकेश गोयल, आर 1408 मुकेश गोयल, आर 479 दिलीप राणा की अहम भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |