दिव्यांगजनों का डाटा तैयार करें – कलेक्टर श्री जैन ने नि:शक्तजन पुनर्वास केन्द्र में बेठक में कहा

शाजापुर
—-
जिले में दिव्यांगजनों का डाटा तैयार करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिला नि:शक्तजन पुनर्वास केन्द्र में संपन्न हुई बैठक में दिये। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय खण्डेलवाल, नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पंचोली, एपीसी श्री संतोष राठौर तथा दिव्यांगजन नोडल अधिकारी श्री हेमंत दुबे सहित डीडीआरसी के कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि केन्द्र में सुचारू गतिविधियां शुरू करना है, इसके लिए नियुक्त हुए सभी कर्मचारी काम शुरू करें। इस मौके पर उन्होंने विकास यात्रा के दौरान दिव्यांगजनों के किये गये सर्वे की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि सर्वे के पूर्व जिले में कुल 8764 दिव्यांगजन पंजीकृत थे। इनमें से 109 की मृत्यु हो गई तथा 1123 डुप्लीकेट दर्ज थे। इस प्रकार पुराने कुल 7534 दिव्यांगजन वास्तविक रूप में दर्ज हैं। सर्वे में 677 नए दिव्यांगजन मिले हैं, इनको मिलाकर कुल 8211 दिव्यांगजन अब जिले में है। दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक उपकरणों के परीक्षण के लिए जिले में लगाए जाने वाले शिविरों के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि एक-साथ दिव्यांगजनों को शिविर में नहीं बुलाएं, बल्कि छोटे-छोटे समूह में बुलाएं, ताकि दिव्यांगजनों का सही परीक्षण हो सके। साथ ही नए मिले दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए भी विकासखण्ड एवं नगरीय निकायवार शिविर लगाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के ऑपरेटर्स को प्रशिक्षण दें। उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांगजन शासन की योजनाओं से लाभांवित होने से वंचित न रहे। हम सबका दायित्व है कि दिव्यांगजनों की मानवीयता के साथ मदद करें।


Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |