8 वर्षीय बालक की हत्या करने वाली को आजीवन कारावास

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपिया ममता मालवीय पति देवीलाल पाटीदार उम्र 30 वर्ष निवासी प्रेमनगर कालोनी शुजालपुर मंडी को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 201 भादवि में 05 वर्ष का सश्रम कारावास व 500 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, दिनांक 09/07/2020 को दोपहर 03 बजे आरोपिया ममता मालवीय द्वारा मृतक रूद्र चन्देल उम्र 08 वर्ष का अपहरण कर स्वयं के घर में रखे पानी के ड्रम में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई । आरोपिया ममता द्वारा फोन से मृतक रूद्र चन्देल की मॉ से 30 लाख रूपये फिरोती की मांग की गई। आरोपिया ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतक रूद्र चन्देल के शव को पानी के ड्रम से निकालकर घर में बनी पानी की कुंडी मे डाल दिया और कुंडी के उपर फर्सी रखकर ढक दिया गया। उक्त घटना की रिपोर्ट थाना शुजालपुर मंडी पर की गई। थाने पर अपराध पंजीबद्व कर पुलिस द्वारा सम्पूर्ण विवेचना उपरांत आरोपिया के विरूद्व सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।
अभिलेख पर आई साक्ष्य एवं अभियोजन के तर्को से सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपिया ममता को दोषसिद्व पाते हुये दण्डित किया गया ।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी यजुवेन्द्र सिंह खिंची सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |