यातायात पुलिस द्वारा पटाखे छोड़कर बुलेट चलाने वालो पर की चालानी कार्रवाई,यातायात पुलिस द्वारा सख्त वाहन चेकिंग जारी

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, वाहनों की सख्ती से चेकिंग जैसे साइलेंसर बदलकर पटाखे चलाने वालों/बिना हैल्मेट/बिना नंबर प्लेट/तीन सवारी आदि पर उचित कार्यवाही एवं निर्विघ्न यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) *डॉ. इंद्रजीत बाकलवार* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात *श्री पवन बागड़ी* के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा उज्जैन शहर के तरणताल कोठी रोड एवं अन्य विभिन्न स्थानों से कई बुलेट बाइकों में सायलेंसर बदलकर सरेआम पटाखा फोड़ कर कर्कश आवाज निकाल कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बाइकों को जब्त कर *8 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 51/177,190.2* के तहत चालानी की गई जिनमे से तीन बुलेट वाहनों को जप्त कर चालानी कार्रवाई कर अधिक से अधिक जुर्माना करने हेतु प्रकरण माननीय न्यायालय उज्जैन पेश किया । जिसमें से *(1) प्रथम वाहन मालिक के वाहन क्रमांक MP 13 EY2221 पर ₹12900 का जुर्माना (2) द्वितीय वाहन मालिक के वाहन क्रमांक MP 09NS7215 पर ₹5000 (3) तृतीय वाहन मालिक के वाहन क्रमांक MP13EP8842 पर 17900 रू का जुर्माना आरोपित किया गया , इस प्रकार माननीय न्यायालय द्वारा उक्त वाहनों पर कुल 35,800 रुपए (पैंतीस हजार रुपए) का जुर्माना किया गया।*
उज्जैन जिले में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में यातायात पुलिस वाहन चालको एवम् आमजनों से अपील करती है यातायात नियमों का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |