5 डिफाल्टर अधिकारियों को मिलेंगे नोटिस,कलेक्ट्रेट में विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर हुए नाराज़

शाजापुर
—
सभी विभाग के अधिकारी विकास यात्रा में अपने से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों का समय पर समुचित निराकरण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज विभागीय समन्वय एवं समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिये कि विकास यात्रा के दौरान निराकरण के लिए लंबित रखे गए आवेदनों का समुचित निराकरण करें। साथ ही सभी विभाग के अधिकारी विकास यात्रा के दौरान किये गये लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यों की सूची तैयार कर भेजें। कलेक्टर ने महिला एवं बालिकाओं के आर्थिक सर्वेक्षण के संबंध में निर्देश दिये कि विभिन्न कार्यों के लिए महिलाओं के बैंक में खोले गए खातों की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के प्रदाय के लिए शिविर लगाएं। जिन लोगों के आधार कार्ड 10 वर्ष पुराने हो गए हैं, उनके अपडेशन के कार्य में तेजी लाएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि वितरण के लिए जिन हितग्राही किसानों के बैंक खातों की ई-केवायसी नहीं हो पा रही है, उसके कारणों का पता लगाएं। इसके लिए ग्रामवार लिस्ट बनाकर पटवारियों को दें। ग्राम पंचायतों में आप्टिकल फाईबर कनेक्शन के संबंध में कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के सभी सीईओ को निर्देश दिये कि वे ऑप्टिकल फाईबर से जुड़े अधिकारियों से संपर्क कर ग्राम पंचायतों में कनेक्शन करवाएं। दुरस्थ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता दें। सीएम हैल्पलाइन में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए अंतिम 05 डिफाल्टर अधिकारियों को नोटिस देने के लिए कहा तथा प्रतिदिन शाम को बुलाकर समक्ष में बैठकर शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिये। 21 मार्च को होने वाले महा रक्तदान शिविर के संबंध मे कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे विभागीय संगठनों से चर्चा कर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं के संबंध में कलेक्टर ने उड़नदस्ता बनाकर जाँच करवाने के लिए भी कहा। साथ ही अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी श्री सुनील पटेल से भी कहा कि परीक्षाओं के दौरान विद्युत प्रदाय निर्बाध रखें। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ध्वनि प्रदूषण के संबंध में धारा-144 के तहत जारी किये गये आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं। निपानिया करजु में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन पुलिया का कार्य अपूर्ण रहने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग जिले के सभी अपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा कराएं। कृषि उपसंचालक को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि गेहूं की फसल कटने के बाद पराली जलाने की अनेक घटनाए पिछले साल हुई है। अत: अभी से निवारण के लिए आदेश जारी करें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पराली नहीं जलाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों को जागरूक करें।
—–
एक युद्ध नशे के विरूद्ध की कार्य योजना बताई
—-
बैठक में महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने बच्चों और अवैध तस्करी के बीच और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” की संयुक्त कार्ययोजना से अवगत कराया। बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने अनुविभागीय अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों, प्रशिक्षण केन्द्रों, बच्चों के पार्क आदि के आसपास शराब एवं अन्य बिक्री प्रतिबंधित दवाओं, गुटका, तंबाकू, बीढ़ी सिगरेट आदि विक्रय के विरूद्ध मुहिम चलाएं। एच शेड्यूल्ड ड्रग्स विक्रय करने वाले कैमिस्ट की दुकान पर कैमरा लगवाने एवं विक्रय की गई दवाईयों का डाटा रखने के लिए ड्रग इस्पेक्टर के माध्यम से कार्रवाई करें।

जिले में ऊर्जा साक्षरता के संबंध हासिल उपलब्धियों को चित्रित करते हुए तैयार किये गये कैलेण्डर का वितरण आज बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को किया गया। कलेक्टर श्री जैन अधिकारियों से कहा कि वे ऊर्जा साक्षरता के लिए अधिक से अधिक पंजीयन कराएं।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |