राज्यपाल की ओर से शाजापुर कलेक्टर को प्रशंसा पत्र और ट्राफी मिली

शाजापुर
—-
#सशस्त्र_सेना_झण्डा_दिवस 07 दिसम्बर 2020 में शाजापुर जिले द्वारा लक्ष्य से अधिक धनराशि का योगदान करने पर महामहीम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की ओर से आज जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उज्जैन कमाण्डर श्री नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) द्वारा कलेक्टर श्री दिनेश जैन को प्रशंसा-पत्र एवं ट्रॉफी भेंट की।

उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर 2020 में दिये गये लक्ष्य राशि 2 लाख 75 हजार रुपये से अधिक राशि 3 लाख 9 हजार रुपये (112 प्रतिशत) का योगदान दिया है।

विदित है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की यह राशि भूतपूर्व सैनिक, उनकी विधवाओं एवं उनके आश्रित परिवार की सहायता एवं अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए उपयोग में ली जाती है।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि जिले के अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित की गई है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि दी गई राशि देश सेवा में लगे सैनिकों के कल्याण के लिए उपयोग में ली जाती है, इसलिये सभी का दायित्व एवं कर्त्तव्य है कि वे अधिक से अधिक राशि दें। उल्लेखनीय है कि शाजापुर कलेक्टर श्री जैन के नेतृत्व में वर्ष 07 दिसम्बर 2022 सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिले के लक्ष्य के विरूद्ध 14 लाख रूपये से अधिक की राशि इकट्टी करवाई है।
Governor MP CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |