पंडित प्रदीप मिश्रा पर दर्ज हो एफआइआर,सौंपा ज्ञापन सीहोर जिले के आष्टा में ज्ञापन देने पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ता।
सीहोर, पिछले कुछ दिनों से चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वरधाम के पंडित प्रदीप मिश्रा चर्चाओं में बने हुए हैं। 16 से 22 फरवरी तक चले रूद्राक्ष महोत्सव में फैली अव्यवस्था से परेशान हुए श्रद्धालु और कई लोगों की मौत का मामला ठीक से ठंड भी नहीं पड़ा है कि अब भीम आर्मी ने मोर्चा खोल दिया है। बीते साल कथा के दौरान संविधान को लेकर दिए बयान को लेकर भीम आर्मी संगठन नाराज हैं। आज भीम आर्मी कार्यकर्ता पंडित मिश्रा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की मांग को लेकर आष्टा थाने पहुंचे। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अनिल जाटव ने बताया कि पंडित मिश्रा ने कथा के दौरान संविधान विरोधी बयान देकर देश के संविधान को बदलने की बात कही थी। इसे लेकर मई 2022 को आष्टा और सीहोर थाने में राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने आवेदन दिया था। उस समय तीन दिन का आश्वसन मिला था। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।