दर्दनाक ओर शर्मसार करने वाली घटना पति ने पत्नी की हत्या कर शव खेत पर जलाया

रिपोर्ट -जावेद खान
– आगर मालवा जिले में विवाद के बाद एक पति द्वारा अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर जलाकर खाक करने का मामला सामने आया है। एसपी राकेश कुमार सगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम धरोला में करीब 36 वर्षीय सीमा को विवाद के बाद पति ने जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद पति ने साक्ष्य छुपाने के लिए घर के समीप खेत मे उसे जलाकर खाक कर दिया। देर शाम ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सुचना दी। ग्रामीणों की सुचना पर एसडीओपी पल्लवी शुक्ला नलखेड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची तो घटना स्थल पर महिला जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस द्वारा घटना स्थल से अवशेष इक्कठे कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी पति मोहन भिलाला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसपी के अनुसार मामले में जप्त किये अवशेषों की डीएनए सहित साइंटिफिक जांच कराई जाएगी। साथ ही यह भी बताया कि दोनों पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी खेत पर दोनो में विवाद हो गया तो पति ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। जब महिला की मौत हो गई तो साक्ष्य छुपाने के लिए बड़ी मात्रा में लकड़ियां लेकर उसे जला दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |