देखें मोके का Video विकास यात्रा में मंत्री से बोले ग्रामीण, बिना पैसे लिए काम नहीं करता पटवारी, मंच से पटवारी को किया सस्पेंड

शुजालपुर। सरकार द्वारा किए गए कामों को गिनाने के साथ लोगों की समस्याएं जानने के लिए इलाके में निकाली जा रही विकास यात्रा के दौरान ग्राम बोरसाली में ग्रामीणों ने मंत्री से कहा कि पटवारी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता। मंत्री ने सवाल-जवाब किए, तो लोग हाथ खड़े कर मंच पर बोलने आ गए। पटवारी को सस्पेंड करने के निर्देश मंत्री ने मंच से दिया।
शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत लगने वाले ग्राम बोरसाली में आज शाम 6 बजे पहुंची विकास यात्रा के दौरान मंत्री को लिखित में आवेदन देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता।
👇देखें वीडियो👇

मंच से मंत्री ने चर्चा शुरू की, तो अन्य लोगों ने भी हाथ खड़े कर पटवारी की शिकायत बताई। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री व शुजालपुर विधायक इंदर सिंह परमार ने हल्का पटवारी महेश धानुक को निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान विकास यात्रा में एसडीम शाजापुर नरेंद्र नाथ पांडे व तहसीलदार राजाराम करजरे सहित अन्य भी मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |